हैलो...पुलिस! मैंने सल्फास की गोलियां खा ली हैं, इलाज के दौरान युवक की मौत

हैलो...पुलिस! मैंने सल्फास की गोलियां खा ली हैं, इलाज के दौरान युवक की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-11 16:57 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। हैलो...पुलिस! मैंने सल्फास की गोलियां खा ली है। यह कॉल 30 वर्षीय युवक में डायल-100 पुलिस को किया। कॉल मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजते हुए, मामला विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सारना में एक युवक ने गुरुवार रात सल्फास की गोलियां खा ली। जहर खाने के बाद रात लगभग 1:30 मिनट पर युवक ने डायल-100 पर फोन कर बताया कि मैंने खा लिया है। पाइंट मिलते ही कुंडीपुरा से डायल-100 का स्टाफ मौके पर पहुंचा और उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान सुबह लगभग 4 बजे युवक की मौत हो गई। घटना के वक्त घर पर उसकी आठ साल की बेटी थी। पत्नी मेघासिवनी अपने मायके में थी। एएसआई अजय बघेल ने बताया कि सारना निवासी 30 वर्षीय सिरजलाल पिता मंगल उईके ने गुरुवार रात अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। जहर पीने के बाद सिरजलाल ने स्वयं डायल-100 पर फोन कर सल्फास खाने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे स्टाफ ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना के वक्त घर पर उसकी आठ साल की बेटी थी। पत्नी दुर्गा उत्सव के चलते मेघा सिवनी मायके गई थी, जो शुक्रवार सुबह लौटने वाली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
बीमारी से परेशान महिला ने पिया जहर-
चौरई थाना क्षेत्र के ग्राम कोनापिंडरई की एक महिला ने गुरुवार रात जहर का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में चौरई अस्पताल लाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय भूरीबाई पति गोंडू उईके को गुरुवार रात लगभग दो बजे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सुबह 6 बजे भूरीबाई की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक भूरीबाई पेट दर्द की बीमारी से परेशान थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Tags:    

Similar News