हाई एजुकेटेड युवती निकली चोर, 15 चोरियों का खुलासा 21 लाख का माल बरामद

हाई एजुकेटेड युवती निकली चोर, 15 चोरियों का खुलासा 21 लाख का माल बरामद

Anita Peddulwar
Update: 2020-01-18 08:15 GMT
हाई एजुकेटेड युवती निकली चोर, 15 चोरियों का खुलासा 21 लाख का माल बरामद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। तहसील पुलिस ने एक उच्च शिक्षित युवती के पारशिवनी स्थित मकान में छापा मारकर चोरी का 21 लाख रुपए का माल बरामद किया है। युवती बर्डी पुलिस की गिरफ्त में है।  उसे प्रोडक्शन वारंट के आधार पर जेल से गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में ओर भी गंभीर खुलासे होने की संभावना है। आरोपी युवती पूर्णिमा उर्फ पिंकी वासुदेव कामडे (25), नागपुर जिले के पारशिवनी की निवासी है। पिंकी मध्यम किसान परिवार की है। उसने एम.एड तक शिक्षा हासिल की है। उसके विवाह की बातचीत भी चल रही थी, इस बीच पुलिस ने उसे धरदबोचा है। 

युवती ने 11 जनवरी 2020 को झिंगाबाई टाकली निवासी सुनंदा विट्ठलराव इंगोले के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ िकया था। घटना के पूर्व सुनंदा ने इतवारी स्थित निकम ज्वेलर्स से सोने की चेन और लॉकेट खरीदा था। आभूषण का पर्स बैग में रखने के बाद सुनंदा अन्य सामान खरीदी करने में व्यस्त हो गई थी, तभी भीड़-भाड़ का लाभ उठाकर पिंकी ने सुनंदा के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था। कुछ लोगों की मदद से सुनंदा ने पिंकी को चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा था, लेकिन मौका मिलते ही पिंकी के चंगुल से भाग निकली थी। तहसील थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। घटना स्थल से बरामद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पिंकी पर नजर रखना शुरू किया और उसके पीछे महिला पुलिस को लगा दिया था। पिंकी चोरी में लिप्त होने की पुष्टि होते ही पुलिस ने उसके पारशिवनी स्थित घर पर छापा मारा। 

यह माल हुआ बरामद
पिंकी के घर से 609.45 ग्राम सोना और 1,421,01 ग्राम चांदी. 12   घड़ी, 15   मोबाइल, इस प्रकार कुल 21 लाख 1 हजार 512 रुपए का माल जब्त किया गया है। यह पूरा माल पिंकी ने घर में छुपा कर रखा था। छापे की कार्रवाई के बाद तहसील थाने के 7, बर्डी के 5 और रामटेक थाने के एक चोरी के प्रकरण का खुलासा हुआ है।

150 पर्स अलमारी में छुपा रखे थे
 पिंकी की अपराधिक वारदातों से पुलिस भी अवाक रह गई है। पूछताछ के दौरान पिंकी का रवैया कfसी शातिर अपराधी की तरह रहा है। पूछताछ के दौरान वह कुुछ भी खास जानकारी नहीं उगल रही थी। उसे दो बार रिमांड में लेकर पूछताछ करने पर उसने सच्चाई उगलना शुरू किया। तलाशी के दौरान पिंकी के घर से चोरी के लगभग डेढ़ सौ पर्स मिले हैं। इस बारे में पिंकी के घर वालों का कहना है कि, उन्हें पिंकी द्वारा चोरी करने के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन पुलिस को शक है कि, उन्हें सब कुछ मालूम है।

एक बार माफी मांगकर गई थी थाने से
पिंकी भले ही पहली बार पुलिस के हाथ लगी है, लेकिन वर्ष 2014 से 2016 के बीच में इतवारी रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी संदिग्ध गतिविधियां कैद हुईं थीं। उस समय पिंकी को पकड़ कर थाने ले जाया गया था, लेकिन सबूत का अभाव और किसी की शिकायत नहीं होने के कारण उसे दोबारा चोरी नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया था। उस समय पिंकी ने पुलिस से माफी मांग कर दोबारा चोरी नहीं करने की बात कही थी। 
 

Tags:    

Similar News