दुपहिया-कंटेनर के बीच भीषण हादसा, एक गंभीर घायल

मलकापुर दुपहिया-कंटेनर के बीच भीषण हादसा, एक गंभीर घायल

Tejinder Singh
Update: 2022-11-08 13:09 GMT
दुपहिया-कंटेनर के बीच भीषण हादसा, एक गंभीर घायल

डिजिटल डेस्क, मलकापुर. शहर से जानेवाले हाइवे क्रमांक छह पर दुपहिया एवं कंटेनर के बीच टक्कर होकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह घटना सोमवार को सुबह सात बजे घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलकापुर से मुक्ताईनगर की ओर जा रहे दुपहिया क्रमांक एमएच २८ बी २७२९ तथा मुक्ताई नगर से मलकापुर दिशा से तेज गति से आ रहे कंटेनर वाहन क्रमांक पी.बी. सी.एम. ६९४४ के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में दुपहिया चालक नारायण रमेश गावंडे (२२) निवासी अनुराबाद यह गंभीर रूप से घायल हुआ। स्थानीय नागरिकों की मदद से उसे मलकापुर यहां के निजी अस्पताल में दाखिल किया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर हेकॉ संजय महाजन, डी.बी. दस्ते के सलीम बर्डे, हेकॉ महेश चोपडे, पुकॉ देवानंद कोली, पुकॉ गजानन कालवाघे, पुकॉ योगेश तायडे ने पंचनामा किया। 


इस हादसे कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुई थी। लेकिन यातायात पुलिस ने तुरंत यातायात फिर से सुचारू की। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक विजयसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में मलकापुर पुलिस कर रही हैं।

Tags:    

Similar News