ससुराल के लोगों ने की मारपीट, पांच पर अपराध दर्ज

मलकापुर ससुराल के लोगों ने की मारपीट, पांच पर अपराध दर्ज

Tejinder Singh
Update: 2022-11-04 12:20 GMT
ससुराल के लोगों ने की मारपीट, पांच पर अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क, मलकापुर. ससुराल के पांच लोगों ने मायके में आकर घर में घुसकर मारपीट करने मामले में बहू ने दिए शिकायत पर भिवंडी मुंबई यहां के ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मलकापुर शहर पुलिस ने विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया हैं। प्राप्त जानकारी ने अनुसार, सौ. दीपाली सागर पाटिल(३२) निवासी भिवंडी जि. थाने फिलहाल सालीपुरा मलकापुर ने दिए शिकायत में नमूद किया हैं कि, उसकी डेढ़ साल पहले मुंबई यहां के सागर प्रकाश पाटिल के साथ शादी हुई थी। कुछ माह बाद ससुराल के लोगों ने प्लाट लेने के लिए मायके से दस लाख रूपए लेने की मांग करते मानसिक रूप से प्रताड़ित करने को शुरूवात की। पश्चात एक लाख रूपए अग्रस्त २०२१ में ससुराल के लोगों को लाकर दिए थें। उन्होंने वे फ्लॅट लेने के लिए न इस्तेमाल करते आदि पर इस्तेमाल करने का मुझे पता चला। कई बार मानसिक रूप से प्रताड़ित करना एवं मारपीट करने से शिकायतकर्ता विवाहिता अपने पिता के घर सालीपुरा मलकापुर यहां चली गई। इस बीच २९ अक्तूबर को मायके में पति सागर प्रकाश पाटिल, ससुर प्रकाश तुलसीराम पाटिल, सांस मंगलाबाई प्रकाश पाटिल, जेठ गोपाल प्रकाश पाटिल, माम ससुर सुभाष पाटिल यह आए एंव हमे बातचीत करना हैं, ऐसा कहा। हमने इन्कार करने से उक्त सभी ने घर में घुसकर लोहे के रॉड एवं कुल्हाडी से मारपीट करते जबरदस्ती से ससुराल लेकर जाने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता के मां बीच में आने पर उसे भी मारपीट करते गलत इरादे से साडी खींचकर छेड़खानी की। उक्त शिकायत पर से पुलिस ने उपरोक्त पाचों आरोपियों के खिलाफ धारा ३५४ अ, ३५४, ३२३, ४५२, १४३, १४७, १४८, १४९, ५०४, ५०६ के तहत अपराध दर्ज किया हैं। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक विजयसिंह राजपुत के मार्गदर्शन में पीएसआय नरेंद्रसिंह ठाकुर कर रहे हैं। जांच के लिए पुकां मंगेश चरखे, संजय वेरूलकर सहयोग कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News