रसोई गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग

हिंगणघाट रसोई गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग

Tejinder Singh
Update: 2022-04-14 13:44 GMT
रसोई गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग

डिजिटल डेस्क, हिंगणघाट। शास्त्री वार्ड शासकीय गोदाम के पास रहने वाली वर्षा राजकुमार खोब्रागडे ने किचन में गैस चालू करने पर अचानक गैस सिलेंडर भड़क गया। यह देख वर्षा घर से बाहर निकल गई। उसके बाहर निकलते ही धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।  घर में आग लगने से जीवनावश्यक सामग्री जलकर खाक हो गई।  पुिलस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार महिला ने सिलेंडर शाम 4 बजे स्थानीय सत्यश्री गैस एजेन्सी से लाया था,सिलेंडर को चेक कर के नहीं दिया गया। ऐसा महिला ने बताया। जानकारी मिलने पर विधायक समीर कुणावार ने खोब्रागडे के घर पर भेंट देकर 15 हजार रुपए नगद िदए और राशन का प्रबंध किया। साथ ही संजय बोथरा ने भी सहयोग किया।

Tags:    

Similar News