शक्की पति ने पत्नी और बेटी को चाकू से गोद डाला

शक्की पति ने पत्नी और बेटी को चाकू से गोद डाला

Anita Peddulwar
Update: 2019-01-22 11:57 GMT
शक्की पति ने पत्नी और बेटी को चाकू से गोद डाला

डिजिटल डेस्क, पुणे। पत्नी के साथ हो रहे विवाद के चलते पति ने उस पर तथा अपनी डेढ़ साल की बेटी पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। उसके बाद खुद पर वार कर खुदकुशी की कोशिश की। यह घटना मंगलवार के तड़के चार बजे पुणे के ताड़ीवाला रोड पर हुई।

चरित्र पर शक करता था आयाज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तबस्सुम आयाज शेख (22), अलिना आयाज शेख (डेढ़ साल) की हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोप में आयाज शेख (28) पर बंडगार्डन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ तबस्सुम के पिता नासिर जहुर शेख ने शिकायत दी है। तबस्सुम और आयाज बेटी अलिना के साथ कोंढवा में रहते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से आयाज तबस्सुम के चरित्र पर शक करता था, जिस कारण दोनों में झगड़े हो रहे थे। रोज हो रहे झगड़े से तंग आकर तबस्सुम बेटी अलिना को लेकर अपने पिता के ताड़ीवाला रोड स्थित घर रहने चली गईं।

तबस्सुम के मायके में जाकर की हत्या
तबस्सुम ने पारिवारिक न्यायालय में आयाज से तलाक मिलने के लिए अर्जी दी थी, जिस पर सुनवाई पूरी हो चुकी थी। इस महिने में तलाक पर अदालत का फैसला आना था। इस बात से भी आयाज तबस्सुम पर खफा था। वह अक्सर तबस्सुम के पिता के घर जाकर उसके साथ झगड़ा करता था। मंगलवार के तड़के करीब चार बजे आयाज फिर से तबस्सुम के पिता के घर गया। तबस्सुम बेटी को लेकर एक कमरे में सोई हुई थीं। आयाज ने खिड़की खोलकर भीतर प्रवेश किया। आवाज से तबस्सुम जाग गईं। आयाज ने फिर से उसके साथ झगड़ा करना शुरू किया। इस समय गुस्साए आयाज ने तबस्सुम और बेटी पर चाकू से वार कर उनकी हत्या कर दी। उसके बाद खुद पर चाकू से वार जिसमें वह घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बंडगार्डन पुलिस का दस्ता घटनस्थल पहुंच गया। पुलिस ने घायल आयाज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया। उस से चाकू जब्त किया गया है। अस्पताल से छोड़ने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।    

Similar News