3 साल में 6 हजार 5 सौ से ज्यादा पेड़ों की अवैध कटाई

3 साल में 6 हजार 5 सौ से ज्यादा पेड़ों की अवैध कटाई

Anita Peddulwar
Update: 2020-03-04 10:12 GMT
3 साल में 6 हजार 5 सौ से ज्यादा पेड़ों की अवैध कटाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  वन क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई रूकने का नाम नहीं ले रही है। प्रादेशिक विभाग अंतर्गत गत एक साल में 3 हजार 5 सौ से ज्यादा मामले सामने आये हैं। जिसमें सागवन पेड़ कटाई के मामले ही ढाई हजार से ज्यादा है। हालांकि वन विभाग ने इस संदर्भ में 89 आरोपियों को पकड़ा भी है। जिसमें 37 पर मामले दर्ज हुए हैं। प्रति वर्ष का आंकड़ा देखें तो पेड़ की कटाई पर अंकुश नहीं लगते दिख रहा है।

नागपुर वन विभाग की बात करें तो इसके अंतर्गत नागपुर वन विभाग की बात करें इसमें दक्षिण उमरेड, उत्तर उमरेड, नरखेड, कोंढाली, काटोल, हिंगणा, देवलापार, पारशिवनी, रामटेक, पवनी, कलमेश्वर, सेमिनरी हिल्स, बुट्‌टीबोरी, खापा आदि इलाके आते हैं। इन जगहों पर वन्यजीवों की उपस्थिति रहती है, लेकिन बाघ व तेंदुआ बहुत कम पाये जाते हैं। ऐसे में यहां इंसानों का आना-जाना लगा रहता है। बहुत बड़ा क्षेत्र रहने से वन विभाग इस पर लगातार नजर नहीं रख सकता । जिसका फायदा कुछ लकड़ी तस्कर उठाते हैं। अवैध तरीकों से जंगलों में घुसकर लकड़ी चोरी करते हैं। पेड़ कटाई में ज्यादातर कटाई सागवन के पेड़ों हो रही है। जिसका मुख्य कारण यह लकड़ी काफी महंगी बिकती है। तस्करों द्वारा जंगल से लकड़ियां चोरी बाजारों में लाकर बेचा जाता है। वन विभाग की गश्त टीम ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार गश्त करती रहती है। लेकिन कम कर्मचारी व अधूरे संसाधनों के चलते लकड़ी चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।

इस तरह होती रही अवैध कटाई 
वर्ष 2017 में 951 सागवन के पेड़ वगी 16 सौ 45 अन्य पेड़ों की अवैध कटाई की गई थी। जिसमें वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 39 आरोपियों से जुर्माना वसूला गया। वर्ष 2018 में सागवन के 11 सौ व अन्य 12 सौ 99 पेड़ काटे गये। जिसमें वन विभाग ने 27 पर कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये तक जुर्माना वसूला है। वर्ष 2019 में 464 सागवन व एक हजार से ज्यादा अन्य पेड़ों की कटाई में 23 पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया है।

5 वाहन जब्त 
विभाग की ओर से अवैध लकड़ी कटाई की ढुलाई करनेवाले 5 वाहनों को जब्त कर रखा है। जिसमें बड़े वाहनों के साथ छोटे वाहन भी शामिल है।

Tags:    

Similar News