नाबालिग लड़के ने किया किशोरी का अपरहण, शादी से इनकार करने पर पीटा और मां को धमकाया

नाबालिग लड़के ने किया किशोरी का अपरहण, शादी से इनकार करने पर पीटा और मां को धमकाया

Anita Peddulwar
Update: 2018-06-25 07:59 GMT
नाबालिग लड़के ने किया किशोरी का अपरहण, शादी से इनकार करने पर पीटा और मां को धमकाया

डिजिटल डेस्क,नागपुर। एकतरफा प्यार में एक किशोर ने एक किशोरी को अगवा कर लिया। गुहार लगाने के बाद उसे छोड़ तो दिया, लेकिन जब किशोरी की मां ने उसे फटकार लगाई तो उसने किशोरी की मां को ही जान से धमकी दे डाली।  नंदनवन थाना क्षेत्र की घटना है। शादी से मना करने पर सिरफिरे आशिक ने उसकी पिटाई भी की है। घटित प्रकरण  एक तरफा प्रेम प्रकरण के चलते हुआ है। प्रकरण दर्ज कर सिरफिरे को हिरासत में भी लिया गया है। घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए सनसनी मच गई।

जबरन बिठाया दोपहिया पर
जानकारी के अनुसार पीड़िता (15) कक्षा दसवीं में है। उसके पिता नहीं हैं। आरोपी किशोर (17) कक्षा 11वीं में है। उसके भी माता-पिता नहीं है। वह मामा के घर में रहता है। पहले दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इस कारण दोनों में जान-पहचान थी। बात भी होती थीं। इससे किशोर को लगा कि किशोरी उससे प्रेम करती है। हालांकि किशोरी की तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं था।

घटना वाले दिन दोपहर तीन बजे के दौरान किशोरी बस्ती के ही दुकान में कुछ सामान खरीदने जा रही थी, तभी बीच रास्ते में किशोर ने उसे घेर लिया। जबरन अपने दोपहिया वाहन पर बिठा लिया और अपहरण कर किशोरी को सेमिनरी हिल्स क्षेत्र में ले गया। रात करीब पौने दस बजे तक उसने किशोरी को अपने साथ रखा। इस दौरान शादी करने के लिए दबाव बनाया, मगर किशोरी ने इनकार कर दिया। कानूनन भी उनकी उम्र शादी करने योग्य नहीं है। इसके बाद भी किशोर शादी की रट लगाए हुए था। बार-बार मना करने पर गुस्से से तिलमिलाए किशोर ने किशोरी की पिटाई कर दी। घटना से डरी सहमी किशोरी ने घर पहुंचने पर  प्रकरण की जानकारी मां को दी।

किशोर को उसने फटकार लगाई तो अपने किए पर शर्मिंदा होने की बजाय किशोर ने किशोरी की मां को ही जान से मारने की धमकी दे डाली है। इससे मामला और बिगड़ गया और थाने पहुंचा। सहायक निरीक्षक बावनकर ने प्रकरण दर्ज कर किशोर को हिरासत में लिया है। जांच जारी है। 

Similar News