नागपुर में जगह-जगह पुलिस बंदोबस्त, पोला, बडग्या-मारबत के लिए सुरक्षा बढ़ी

नागपुर में जगह-जगह पुलिस बंदोबस्त, पोला, बडग्या-मारबत के लिए सुरक्षा बढ़ी

Anita Peddulwar
Update: 2019-08-30 07:56 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में पोला, तान्हा पोला व बडग्या-मारबत के लिए पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त तैयार हो गया है। गुरुवार की रात से पुलिस ने उपराजधानी के संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ा दी है। अपराधियों की हलचलों पर पुलिस का विशेष ‘वॉच’ रहेगा। पुलिस आयुक्त डॉ. भूषणकुमार उपाध्याय व पुलिस सहआयुक्त रवींद्र कदम ने गुरुवार को बंदोबस्त की समीक्षा की। पुलिस आयुक्त के आदेश पर परिमंडल के अंतर्गत बंदोबस्त लगाया गया है। शहर के पुलिस परिमंडल 1 में 5 पुलिस निरीक्षकों, 23 पुलिस अधिकारियों, 238 कर्मचारियों व 47 महिला कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

परिमंडल दो में 4  पुलिस निरीक्षक, 26 अधिकारी, 152 कर्मचारी, 33 महिला कर्मचारी, परिमंडल  3 में सबसे अधिक  15 पुलिस निरीक्षक, 75 पुलिस अधिकारी, 632 कर्मचारी व 49 महिला पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा परिमंडल  4 में 2 पुलिस निरीक्षक, 32 अधिकारी, 269 कर्मचारी व 61 महिला कर्मचारी काे तैनात किया गया है। पुलिस परिमंडल 5 में 4 पुलिस निरीक्षक, 34 अधिकारी 249 कर्मचारी व 27 महिला पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही 5 पुलिस उपायुक्त, 10 सहायक पुलिस आयुक्त, 400 पुरुष और 200 महिला होमगार्ड को बंदोबस्त में लगाया गया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष में दंगा निरोधक दस्ता, क्यूआरटी टीम को भी तैयार रहने का आदेश दिया गया है।

जेंडर इक्वेलिटी इन एजुकेशन को मिला प्रथम पुरस्कार

मोमिनपुरा ताज बाबा नाइट हाईस्कूल परिसर में ग्लोबल कंप्यूटर के विद्यार्थियों के लिए "माेबाइल टेक्नॉलॉजी उपयोग के फायदे या नुकसान" विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा का उद्घाटन नगरसेवक जुल्फेकार अहमद भुट्टो ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के सचिव तथा ग्लोबल कंप्यूटर के इंचार्ज अजमतुल्लाह खान ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में मुख्याध्यापक सैय्यद मुजम्मील खान रहे। परिचर्चा में "जेंडर इक्वेलिटी इन एजुकेशन" काे प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया।

जुल्फेकार अहमद भुट्टो ने टेक्नॉलॉजी के दौर में मोबाइल के महत्व पर कहा कि आजकल बहुत सारे कार्य मोबाइल द्वारा किए जाते हैं और बैंकिंग के पूरे कार्य आप कही भी कर सकते हैं। सम्मानित प्रोजेक्ट को गाइड करने वाले प्रशिक्षक अब्दुल समद  और रिजवाना अंसारी ने बताया कि यह कार्यक्रम ग्लोबल कंप्यूटर द्वारा हर वर्ष किया जाता है। संचालन रिजवाना अंसारी ने किया। इस अवसर पर अंजुम, शाहीन खान, नाजीया परवीन, समीना परवीन, अयाज अतउल्ला शेख, रईस शाह, रिजवाना बेगम, फैजल शंकर, रऊफ शेख, फरहा नाज और शिक्षक उपस्थित थे। 

Tags:    

Similar News