बढ़ा तापमान, उपराजधानी में निकली तेज धूप

बढ़ा तापमान, उपराजधानी में निकली तेज धूप

Tejinder Singh
Update: 2020-08-02 08:45 GMT
बढ़ा तापमान, उपराजधानी में निकली तेज धूप

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में रविवार दोपहर तेज धूप निकली। जिसके कारण गर्मी बढ़ गई। इससे पहले शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई और  कुछ देर बाद कहीं-कहीं बारिश तेज हो गई। कई जगह अच्छी बारिश हुई। यहां तक कि सड़कों पर पानी जमा हो गया। मौसम में हल्की ठंडक घुल गई। ठंडी हवा चलने से गर्मी और उमस से राहत मिली। रात में  फिर बारिश आरंभ हो गई।  

21.2 मिलीमीटर बारिश  

सुबह धूप होने की वजह से गर्मी हुई थी, यही वजह है कि शनिवार को बारिश के बाद भी तापमान में कोई विशेष अंतर देखने को नहीं मिला। शनिवार की शाम नागपुर में 21.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

तापमान : शनिवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 4.6 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।  

अनुमान : मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को जिले में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जबकि  सोमवार-मंगलवार को इसकी रफ्तार और तेज हो सकती है।  

Tags:    

Similar News