लातूर की ईशा ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए मॉस्को पहुंची

लातूर की ईशा ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए मॉस्को पहुंची

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-15 07:41 GMT
लातूर की ईशा ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए मॉस्को पहुंची

डिजिटल डेस्क, लातूर। मिस वर्ल्ड ग्लोबल पेजन ब्यूटी कॉन्टेस्ट में शामिल होने के लिए लातूर की ईशा अनिल अग्रवाल मॉस्को पहुंच गई है। रशिया स्थित मॉस्को में यह कॉन्टेस्ट होने वाला है। इससे पहले ईशा ने थाइलैंड में हुई स्पर्धा में मिस इंडिया माइल्डस्टोन का खिताब थाइलैंड की महारानी के हाथों प्राप्त किया है। इस वर्ल्ड प्रतियोगिता में सौंदर्य, विचार प्रणाली, संभाषण कौशल, शारीरिक तंदुरुस्ती आदि पहलुओं पर सूक्ष्मता से विचार कर परिणाम घोषित किए जाते हैं। इन सभी बातों के लिए ईशा ने कड़ी मेहनत की है। इसके लिए ईशा का सम्मान विधायक अमित देशमुख के हाथों किया गया है।

 

 

Similar News