नई मुंबई की आईटी पार्क परियोजना से मिलेगा 70 हजार लोगों को रोजगार

उद्योग मंत्री देसाई का दावा नई मुंबई की आईटी पार्क परियोजना से मिलेगा 70 हजार लोगों को रोजगार

Tejinder Singh
Update: 2021-12-19 08:34 GMT
नई मुंबई की आईटी पार्क परियोजना से मिलेगा 70 हजार लोगों को रोजगार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने नई मुंबई में टाटा समूह की टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर की आईटी पार्क परियोजना का शनिवार को भूमिपूजन किया। देसाई ने बताया कि टाटा रियल्टी की ओर से आईटी पार्क परियोजना के निर्माण के लिए पांच हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इस परियोजना के लगभग 70 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। देसाई ने बताया कि नई मुंबई के घणसोली स्टेशन के सामने 47 एकड़ क्षेत्र में आईटी पार्क का निर्माण होगा। इसका नाम इटेलियन पार्क रखा गया है। इटेलियन पार्क में आईटी, व्यापार केंद्र, डेटा सेंटर विकास केंद्र का निर्माण होगा। इस परियोजना से नई मुंबई का कायापालट होगा। देसाई ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योग बढ़ाने के लिए विभिन्न नीति को लागू किया है। इस नीति का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। आईटी, आईटीएस नीति से राज्य में सबसे अधिक डेटा सेंटर्स शुरू हो गए हैं। देसाई ने बताया कि कोरोना काल के दौरान राज्य सरकार ने लगभग 2 लाख करोड़ रुपए के निवेश को आकर्षित किया है।
 

Tags:    

Similar News