कोल्हापुर के कात्यायिनी मंदिर में बंद पड़े थे CCTV, गहने हुए चोरी

कोल्हापुर के कात्यायिनी मंदिर में बंद पड़े थे CCTV, गहने हुए चोरी

Tejinder Singh
Update: 2018-09-12 14:26 GMT
कोल्हापुर के कात्यायिनी मंदिर में बंद पड़े थे CCTV, गहने हुए चोरी

डिजिटल डेस्क, पुणे। कोल्हापुर के ऐतिहासिक कात्यायिनी देवी मंदिर का लकड़ी का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों ने तकरीबन दो किलो चांदी के गहने चुरा लिए। मामला बुधवार तड़के सामने आया। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर करवीर पुलिस थाने में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कात्यायिनी देवी मंदिर का पौराणिक महत्व है।

बलिंगा स्थित रामचंद्र विष्णु गुरव मंदिर के पुजारी परिसर में ही परिवार के साथ रहते हैं। तड़के रोज की तरह मंदिर में पूजा के लिए गए थे। तब उन्होंने मंदिर का दरवाजा टूटा पाया। उन्होंने गर्भगृह जाकर देखा, तो देवी के चांदी के दो मुकुट सहित दो किलो चांदी का सामान चोरी चला गया। मंदिर के मंडप में रखी हुई अलमारी भी खोली कर दी गई थी। पुजारी ने घटना के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची।

दान की रकम जैसे की वैसी
पुलिस ने बताया कि चोरों ने चांदी की दो थालियां, दान की रकम तथा पीतल के कुछ बर्तनों को हाथ नहीं लगाया। वह अपनी अपनी जगह पर ही थे। इसलिए चोरी का सही कारण जानने में पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। मंदिर सुनसान जगह पर है। सिक्योरिटी गार्ड न होने के कारण पुजारी ने मंदिर परिसर में छह CCTV कैमरे लगाए हैं। लेकिन पिछले तीन दिनों से कैमरे बंद पड़े हैं। इसलिए जिस शख्स को मंदिर की पूरी जानकारी है, उसने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा, ऐसा संदेह जताया गया है। 

Similar News