कनेरकर ने कहा - संगठित भारत के लिए एकजुटता जरुरी

नांदूरा कनेरकर ने कहा - संगठित भारत के लिए एकजुटता जरुरी

Tejinder Singh
Update: 2022-10-11 12:35 GMT
कनेरकर ने कहा - संगठित भारत के लिए एकजुटता जरुरी

डिजिटल  डेस्क, नांदूरा. देश विघातक शत्रूव्दारा देश में अस्थिरता का माहोल निर्माण किया जा रहा हैं। शत्रू की इस कार्रवाई के कारण आज धर्म संकट में घिरा हैं। धर्म संकट में होने से राष्ट्र संकट में आ रहा हैं। जिस कारण धर्म के राष्ट्र की सुरक्षा के लिए एवं राष्ट्र को एकसंघ रखने के लिए सभी ने राष्ट्रधर्म की भावना का जतना करना चाहिए, ऐसा प्रतिपादन महाराष्ट्र के विख्यात व्याख्याता तथा प्रबोधनकार सोपान कनेरकर ने किया। यहां के  कृषि उपज मंडी समिति के मैदान पर शनिवार, ८ अक्तूबर को शाम छह बजे आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नांदूरा नगर के विजयादशमी उत्सव में प्रमुख वक्ता के तौर पर वे बोल रहे थें। इस समय मंच पर प्रमुख अतिथि श्री गुरूदेव सेवारम नांदूरा के व्यवस्थापक अरूण नारखेडे, तहसील संघचालक विजय सारभुकन, नगर संघचालक गणेश नथ्थानी आदि अतिथि उपस्थित थें। सोपान कनेरकर ने विजया दशमी का महत्व बताते कहा कि, पुराणा के महीषासुर वध एवं प्रभुश्रीरामचंद्र ने किए रावण वध का महत्व बताते धर्मा का अधर्मा पर हुआ यह विजय मतलब विजया दशमी का उत्सव होने का बताया। संघ स्थापना की पृष्ठभूमि बताते उन्होंने कहा कि, जिस संघ की स्थापना कबड्डी के मैदान पर खेलते-खेलते हुई, उस संघ का आज दुनिया में विस्तार हुआ हैं। आज संघ पर कई टीका टिपणी की जाती हैं। संघ को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा हैं। संघ के बारे में हम सब एक हैं यह भावना संघ की हैं। वही भावना राष्ट्र की हैं, समाज के लिए राष्ट्र के लिए हमारा कुछ देन हैं। ऐसी भावना संघ की हैं। उसी भावना से हर जगह संकट समय संघ समर्पण का भावना से काम करता हैं। राष्ट्रवाद टिकाने का उसी तरह राष्ट्र प्रथम यह भावना सभी के मन में बोने का कार्य संघ करता हैं, ऐसा बताते सभी ने धर्म तथा राष्ट्र का पालन  करना चाहिए। जिसके लिए हम सभी से अगुवाई लेने का आवाहन किया। प्रमुख अतिथि अरूण नारखेडे ने अपने विचार व्यक्त करते संघ के कार्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के पहले केशव स्मृति यहां से स्वयंसेवकों का पथसंचलन निकला। शहर के प्रमुख मार्ग से पथसंचालन जाते समय जगह-जगह स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर संघप्रेमी ने पथसंचालन का स्वागत किया। महिलाओं ने आकर्षक रंगोली निकालकर पथसंचालन का स्वागत किया।

Tags:    

Similar News