फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

नांदूरा फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Tejinder Singh
Update: 2022-09-22 13:27 GMT
फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, नांदूरा | फांसी लगाकर ३३ वर्षीय युवक ने आत्महत्या करने की घटना जिगांव शिवार के गुट क्रमांक ७४ स्थित खेत में २० सितम्बर को उजागर हुई। मामले में पुलिस ने मर्ग दाखिल किया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार,  मृतक के चाचा भानुदास फकीरा कांबले ने आऊट पुलिस थाना चांदुर बिस्वा यहां शिकायत दर्ज कराई कि, उनका भतिजा अनिल  समाधान कांगले (३३) यह १९ सितम्बर की रात घर से चला गया। लेकिन वह घर वापिस नहीं आया। उसे खोजने पर २० सितम्बर को सुबह पांच बजे जानकारी मिली की जिगांव शिवार के गुट क्रमांक ७४ में खेत स्थित नीम के पेड़ को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का नजर आया। उस शिकायत पर से पुलिस ने धारा १७४ के तहत मर्ग दाखिल किया हैं। आगे की जांच पुहेकां अमोल खोंदिल, पुकां किशोर हद्दे यह कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News