कपिल के शो में कुमार विश्वास ने किया महिलाओं का अपमान, FIR दर्ज

कपिल के शो में कुमार विश्वास ने किया महिलाओं का अपमान, FIR दर्ज

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-05 03:01 GMT
कपिल के शो में कुमार विश्वास ने किया महिलाओं का अपमान, FIR दर्ज

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली. कुमार विश्वास की मुश्किलें ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके खिलाफ दिल्ली के डाबरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर 1 जुलाई को लोकप्रिय शायर डॉक्टर राहत इंदौरी, कवि डॉक्टर कुमार विश्वास और और शायरा शबीना अदीब पहुंचे हुए थे। शो टीवी पर प्रसारित हो चुका है शो में पहुंचे आप नेता कुमार विश्वास ने महिलाओं पर एक विवादस्पद टिप्पणी की थी जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के डाबरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई इस शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि शो के दौरान कुमार विश्वास ने महिलाओं पर अपमानजनक और अभ्रद टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस समय चुनाव होता है और आप अपनी कालोनी यानि अपनी जगह से चुनाव लड़ो तो बड़ी दिक्कत हो जाती है, मतलब जिस लड़की से आप का अफेयर चला हो उसके पति को भी जीजा जी कहना पड़ता है, जीजा जी वोट दे देना सामान तो आप ले ही गए हैं।

मामले में शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपनी बेटी के साथ ये शो देखकर रही थीं जिसके बाद उनकी बेटी ने उनसे पूछा कि मम्मी क्या हम भी शादी के बाद सामान हो जाएंगे? महिलाएं क्या कोई वस्तु होती हैं? इस टिप्पणी के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में कंप्लेन कराई। 

Similar News