कर्नाटक मामले में शिवसेना की भाजपा को नसीहत- लोगों को अपनी जागीर मत समझो

कर्नाटक मामले में शिवसेना की भाजपा को नसीहत- लोगों को अपनी जागीर मत समझो

Tejinder Singh
Update: 2019-07-08 14:50 GMT
कर्नाटक मामले में शिवसेना की भाजपा को नसीहत- लोगों को अपनी जागीर मत समझो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा के मित्रदल शिवसेना ने कर्नाटक के सियासी संकट को लेकर पार्टी पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के मुखपत्र में लिखी संपादकीय में शिवसेना ने कहा है कि इससे क्या हासिल करोगे। पार्टी ने कहा कि तोड़फोड़ की राजनीति पर राष्ट्रीय नीति होनी चाहिए। ‘क्या हासिल करोगे’ शीर्षक से छपे संपादकीय में कहा गया है कि ‘मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ही ये बात कही है कि कांग्रेस के कुछ विधायक हमारे संपर्क में हैं लेकिन तोड़फोड़ करके सरकार नहीं बनाएंगे। शिवराज सिंह की भूमिका अवसरवाद की है पर कर्नाटक में अलग भूमिका व मध्य प्रदेश में दूसरी ये ऐसा क्यों? तोड़फोड़ करके सरकार बनानी है कि नहीं इस पर राष्ट्रीय नीति होनी चाहिए।'' शिवसेना ने अपने मित्र दल भाजपा को नसीहत दी है कि लोकसभा चुनाव में मिली भारी जीत के बाद अब लोगों को अपनी जागीर मत समझो। देश में अब विपक्ष की सरकारे ज्यादा नहीं टिक सकेंगी। क्योंकि भाजपा का रुख पूरे देश में एकछत्र राज्य करने का है। कर्नाटक की घटना यही कह रही है। संपादकीय में यह भी कहा गा है कि ‘सच कहें को लोकसभा चुनाव के पहले कर्नाटक सरकार गिराई जा सकती थी पर भाजपा ने इस राष्ट्रीय कार्य को आगे ढकेल दिया था।  
                      
 

Tags:    

Similar News