दिल्ली में डटे किसानों का समर्थन, 3 को महाराष्ट्र में किसान संघर्ष समन्वय समिति का आंदोलन

दिल्ली में डटे किसानों का समर्थन, 3 को महाराष्ट्र में किसान संघर्ष समन्वय समिति का आंदोलन

Tejinder Singh
Update: 2020-12-01 12:34 GMT
दिल्ली में डटे किसानों का समर्थन, 3 को महाराष्ट्र में किसान संघर्ष समन्वय समिति का आंदोलन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर डटे किसानों के समर्थन में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की महाराष्ट्र इकाई की तरफ से 3 दिसंबर को जिलाधिकारी और तहसील कार्यालय के सामने आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को किसान सभा के राज्य महासचिव डॉ. अजित नवले ने यह जानकारी दी। नवले ने कहा कि किसान नेता तथा स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष राजू शेट्टी, डॉ. अशोक ढवले, मेधा पाटकर, प्रतिभा शिंदे, नामदेव गावडे, सीमा कुलकर्णी, सुभाष लोमटे की मौजूदगी में हुई बैठक में आंदोलन करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि देशव्यापी किसान आंदोलन को और व्यापक बनाने के लिए विभिन्न किसान और मजदूर संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

राज्य की सभी जिलाधिकारी और तहसील कार्यालय के सामने आंदोलन होगा। इसके अलावा राज्य भर में जगह-जगह रास्ता रोको होगा। देशव्यापी किसानों के आंदोलन के समर्थन में राज्य के किसान और श्रमिक सड़क पर उतरेंगे। इसके जरिए केंद्र सरकार को जबरदस्त झटका दिया जाएगा। 

 

Tags:    

Similar News