जानिए - नागपुर सहित विदर्भ के ताजा आंकड़े, अकोला में संक्रमित बढ़े

जानिए - नागपुर सहित विदर्भ के ताजा आंकड़े, अकोला में संक्रमित बढ़े

Tejinder Singh
Update: 2021-04-22 16:17 GMT
जानिए - नागपुर सहित विदर्भ के ताजा आंकड़े, अकोला में संक्रमित बढ़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी सहित जिले में 21,585 लोगों की टेस्टिंग की गई। जिसमें 7,344 नए मरीज सामने आए। साथ ही 110 मरीजों की मौत हो गई। 

गोंदिया और भंडारा में सुधरने लगे हालात

पिछले कुछ दिनों से तेजी से फैलते संक्रमण से परेशान गोंदिया और भंडारा जिले में धीरे-धीरे हालात सुधरने लगे हैं। बीते दो दिन में दोनों जिलों में संक्रमितों की अपेक्षा स्वस्थ होनेवाले की संख्या अधिक है। मृतकों के आंकड़े भी कम होने लगे हैं। उधर यवतमाल जिले में फिलहाल हालात में कोई बदलाव नहीं आए हैं। गुरुवार को यहां फिर से 37 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। 

गोंदिया में गुरुवार को 662 लोग संक्रमित पाए गए तथा 11 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया, जबकि 581 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। भंडारा जिले में भी 1568 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे। यहां 947 नए मरीज पाए गए तथा 14 लोग जान से हाथ धो बैठे। चंद्रपुर जिले में 1537 नए मरीज मिले हैं तथा 28 कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी बीच 922 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इसी प्रकार गड़चिरोली जिले में 19 लोगों की जान चली गई, 417 नए मरीज मिले हैं, जबकि 354 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यवतमाल जिले में अभी भी हालात गंभीर बने हुए हैं। यहां गुरुवार को 1220 पॉजिटिव पाए गए हैं। 37 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 1112 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वर्धा जिले में 23 लोग कोरोना से जीवन की जंग हार गए। 755 नए मरीज मिले तथा 424 लोग स्वस्थ भी हुए। अमरावती जिले में 16 लोगों ने जान गंवा दी तथा 739 लोग संक्रमित पाए गए। 470 लोग ठीक भी हुए। अमरावती जिले में कोरोना पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया था लेकिन धीरे-धीरे स्थिति गंभीर मोड लेने लगी है। इस बीच अमरावती में जिला शल्य चिकित्सक डॉ. श्यामसुंदर निकम समेत इर्विन अस्पताल के 25 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें से अधिकांश स्वास्थ्य कर्मी टीके के दोनों डोज ले चुके हैं। 

इलाज के अभाव में 6 ने गंवाई जान 

अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और दवाइयोंं की कमी के कारण कोरोना संक्रमितों की जान दांव पर लगी हुई है। चंद्रपुर और वर्धा जिले में इसी तरह की अव्यवस्था के चलते 6 मरीजों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। अकेले चंद्रपुर जिले में गुरुवार को एक ही दिन 5 मरीज अस्पतालों की अस्तव्यस्त व्यवस्था की भेंट चढ़ गए। वर्धा जिले में भी एक मरीज को स्वस्थ बताकर घर भेज दिया गया। घर लौटने के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। 

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 14 की मौत, 1,974 नए संक्रमित

अकोला जिले में गुरुवार को 10 की मौत हुई, और 708 नए मरीज मिले। 127 लोग ठीक हुए हैं। 6,170 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में गुरुवार को 3 मरीजों ने दम तोड़ दिया, 879 नए पॉजिटिव मिले। इसके अलावा 1,156 मरीज स्वस्थ हुए। 7,046 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है। 

वाशिम जिले में गुरुवार को 1 मरीज की मौत हुई। 387 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 23,494 तक पहुंच गया। 296 मरीजों स्वस्थ हुए हैं। 4,045 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है। 

 

 

Tags:    

Similar News