कोल्हापुर : मां-बाप ने कर दी बेटे की हत्या, शराब की लत से थे परेशान

कोल्हापुर : मां-बाप ने कर दी बेटे की हत्या, शराब की लत से थे परेशान

Tejinder Singh
Update: 2019-05-13 16:41 GMT
कोल्हापुर : मां-बाप ने कर दी बेटे की हत्या, शराब की लत से थे परेशान

डिजिटल डेस्क, पुणे।  बेटे की शराब की लत से परेशान माता पिता ने रिश्तेदारों से मिलकर उसकी हत्या कर दी। मामला कोल्हापुर के हातकणंगले इलाके का है। जहां अनिकेत अरूण वालवेकर (25) की हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में उसके माता पिता रेखा अरूण वालवेकर (40), पिता अरूण सखाराम वालवेकर (57), रेखा का मुंहबोला भाई सुरज रामचंद्र ठाणेकर, बबूल उर्फ अविनाश जगताप, अभिजीत दिनकर सुर्यवंशी को गिरफ्तार किया गया है। सभी पर वड़गांव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। वालवेकर परिवार टोप गांव में रहता है। अनिकेत को शराब की लत थी। उसकी इसकी वजह से उसने काफी कर्ज लिया था। पत्नी भी छोड़कर मायके चली गईं थी। अनिकेत शराब पीकर आता और घर में झगड़ा करता था। इस वजह से उसके माता पिता भी परेशान थे। पिछले हफ्ते शनिवार को अनिकेत शराब पीकर आया और माता पिता से 2 लाख रूपए की मांग करने लगा। इस बात को लेकर झगड़ा हुआ। पिता ने अनिकेत को कीटकनाशक पिला दिया। उस वक्त वहां मौजूद उनके अन्य दो रिश्तेदारों ने अनिकेत का गला दबाकर हत्या कर दी। सभी ने मिलकर उसका शव खेत के कुएं में फेंक दिया। अनिकेत का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को माता-पिता पर शक हुआ था, इसलिए जांच की गई, जिसमें उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया  

पता न बताने पर नाबालिग लड़के पर चलाई गोली

उधर पुणे में पता न बताने पर नाबालिग लड़के पर आरोपी ने गोली चला दी, जिसमें वह घायल हो गया। शनिवार तड़के हुई वारदात का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ। पुलिस ने बताया कि घटना में 17 वर्षीय सनी चौधरी घायल हुआ है। उसकी हत्या के प्रयास के आरोप में शातिर आरोपी आंबादास अशोक हांडे (28, अहमदनगर) को गिरफ्तार किया है। उसके समेत अन्य दो साथियों पर फरासखाना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।  सनी रात होटल में खाना खाकर घर निकला था। उस समय हांडे और उसके दो साथी कार से आए और सनी से बियर बार का पता पूछा। सनी ने पता बताने से इनकार किया। तब तीनों ने उसे धमकना शुरू कर दिया। डर हुआ सनी बियर बार तक तीनों को ले गया। जहां तीनों ने शराब पीकर उससे मारपीट की, जब सनी जोर जोर से चिल्लाने लगा. तब पैर पर गोली मार दी। सनी ने पुलिस से संपर्क किया। तब पुलिस ने अपनी गढ़ी हुई कहानी सुना दी। लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तब जाकर मामले का खुलासा हो गया। 

बहन की पिटाई करने पर बहनोई की हत्या का प्रयास

उधर नागपुर के जरीपटका थानांतर्गत देर रात साले ने बहनोई पर ही हमला बोल दिया। पत्थर से सिर फोड़कर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया है। प्रकरण को पारिवारिक विवाद के चलते अंजाम दिया गया है। प्रकरण दर्ज कर सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चटर्जी ले-आउट स्थित सुमेद नगर निवासी सूरज खोब्रागड़े है। सूरज निजी फायनांस कंपनी में चौकीदारी करता है। रविवार को सूरज के चचेरे भाई का रिसेप्शन था। इसमें जाने की पती-पत्नी तैयारी कर रहे थे। इस बीच उनमें विवाद हो गया। तैश में आकर सूरज ने पत्नी अश्विनी की पिटाई कर दी। उसी समय अश्विनी का भाई अंकुश अरुण बंसोड (27) नारी रोड कबीर नगर निवासी वहां आ धमका। बहन को रोता हुआ और उन्हें आपस में लड़ेते देखकर अंकुश अपने बहनोई सूरज को आर्य नगर में समझाने के लिए ले गया, लेकिन समजाने के बजाय बहन की पिटाई से नाराज अंकुश सूरज पर भड़क गया। इससे उनमें विवाद हो गया। इस बीच तैश में आकर अंकुश ने वहां पड़ा हुआ पत्थर उठा कर सूरज के सिर पर दे मारा। इससे सूरज का सिर फट गया। अंकुश ने सूरज को जान से मारने का प्रयास िकया है। गंभीर रूप से घायल सूरज को मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अश्विनी की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसके भाई अंकुश को गिरफ्तार किया गया है। वह हार्डवेयर की दुकान में काम करता है। जांच जारी है। 

Tags:    

Similar News