महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था बिल्कुल ठीक - CM फडणवीस   

महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था बिल्कुल ठीक - CM फडणवीस   

Anita Peddulwar
Update: 2018-01-06 14:22 GMT
महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था बिल्कुल ठीक - CM फडणवीस   

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में अशांत हालात दिखने के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल ठीक है। पिछले हफ्ते राज्य के विभिन्न हिस्सों में, खास तौर पर पुणे और मुंबई जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में भीड ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और नाकेबंदी कर आर्थिक गतिविधि बाधित कर दी।

विभिन्न संगठनों ने किया था बंद का ऐलान:  गौरतलब है कि अंग्रेज-मराठा लड़ाई की 200 वीं वर्षगांठ पर  एक समूह द्वारा मनाने के बाद पुणे के बाहरी इलाके में हिंसा शुरु हुई थी। मुंबई में आयोजित होने वाले निवेशक सम्मेलन मैगनेटिक महाराष्ट्र कंवर्जेंस का मोबाइल एप लांच करने के मौके पर फडणवीस ने कहा कि आज भी, महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था बिल्कुल ठीक है। इसमें कोई समस्या नहीं है। विभिन्न संगठनों ने तीन जनवरी को एक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था। वे लोग राज्य के ज्यादातर इलाकों में बंद करने में सफल रहे थे और कुछ स्थानों पर बंद ने हिंसक रुप भी लिया था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ो अन्य घायल हो गए थे।             
जारी रहेगी 10 फीसदी की सालाना वृद्धिदर: फडणवीस ने घोषणा की कि महाराष्ट्र अपनी मौजूदा 10 प्रतिशत सालाना आर्थिक वृद्धि की दर को जारी रखेगा।  उन्होंने कहा कि राज्य ने अब कारोबार में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है और उन्होंने अगले महीने तीन दिवसीय सम्मेलन मैगनेटिक महाराष्ट्र कंवर्जेंस  की घोषणा की, जिसका लक्ष्य राज्य में निवेश बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 फरवरी को तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

भीमा-कोरेगांव की लड़ाई । एक जनवरी 1818 को भीमा कोरेगांव की लड़ी गई थी।  ऐसा समझा जाता है कि तब अछूत समझे जाने वाले  समुदाय के सैनिक ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना की ओर से लड़े थे। कुछ विचारक और चिंतक इस लड़ाई पिछड़ी जातियों के उस समय की उच्च जातियों पर जीत के रूप में देखते हैं। 

 

Similar News