तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार

सेलू तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार

Tejinder Singh
Update: 2022-05-02 13:35 GMT
तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार

डिजिटल डेस्क, सेलू| तेंदुए ने बछडे़ पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना 28 अप्रैल को जुवाड़ी गांव में हुई। जिसमें किसान शुभम वाघमारे का आर्थिक नुकसान हो गया। जुवाड़ी निवासी शुभम वाघमारे का गांव परिसर में ही तबेला है। रात के समय जनावर पानी की तलाश में गांव की ओर आ रहे हैं। इसी तरहा पानी की तलाश में आये तेंदुए ने बछडे़ पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग ने पंचनामा किया है। किसान वाघमारे नुकसान भरपाई देने की मांग कर रहे हैं। जुवाड़ी व धानोली परिसर में किरण वाघमारे के खेत के पास तेंदूआ नजर आया था। इसके कारण किसान व गोपालकों में भय निर्माण हो गया हैं।

Tags:    

Similar News