जंगल में मिला तेंदुए का शव, जांच में जुटा वन विभाग 

जंगल में मिला तेंदुए का शव, जांच में जुटा वन विभाग 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-24 16:26 GMT
जंगल में मिला तेंदुए का शव, जांच में जुटा वन विभाग 


डिजिटल डेस्क पन्ना।   उत्तर वन मंडल के अंतर्गत आने वाले विश्रामगंज परिक्षेत्र के धुबआई स्थित राजस्व क्षेत्र में तेंदुए की मौत का मामला प्रकाश में आया है। जंगल में मिला तेंदुए के शव से महकमे में हड़कंप की स्थिति निर्मित है। घटना की जानकारी लगते ही वन मंडलाधिकारी  मीना मिश्रा सहित वन विभाग के अला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चिकित्सक डॉ.संजीव गुप्ता को सूचना देते हुए मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाया गया। पेस्टमार्टम उपरांत घटना स्थल पर ही तेंदुए के विनष्टिकरण की कार्यवाही की गयी। 
जानकारी के अनुसार विश्रामगंज परिक्षेत्र स्थित पुरूषोत्तमपुर बीट के वन कक्ष क्रमांक 326 एवं बीट सरकोहा के वन कक्ष क्रमांक 333 की सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्थित धुबहाई हार की राजस्व भूमि जहां पर पूर्व में खदाने संचालित होती थी उसी के समीप वहां पहुंचे लोगों द्वारा पेड़ के नीचे मृत पड़े जंगली जानवर तेंदुए को देखा गया।  अधिकारियों ने बताया कि मृत तेंदुए की उम्र लगभग 8 साल  होने का अनुमान लगाया जा रहा है। तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित हैं और किसी जगह तार या अन्य चोटों के निशान नहीं मिले हैं। वभाग का कहना है कि तेंदुए की मौत प्राथमिक तौर पर प्राकृतिक रूप से होने का अनुमान है। तेंदुएं की मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त होने पर सामने आएगी।  

Tags:    

Similar News