टावर पर चढ़ा युवक - मायके से लौटने का नाम ही नहीं ले रही पत्नी, पुलिस ने कहा - हम सुलह कराएंगे नीचे आ जाओ...बस!

Video viral टावर पर चढ़ा युवक - मायके से लौटने का नाम ही नहीं ले रही पत्नी, पुलिस ने कहा - हम सुलह कराएंगे नीचे आ जाओ...बस!

Tejinder Singh
Update: 2022-05-21 11:09 GMT
टावर पर चढ़ा युवक - मायके से लौटने का नाम ही नहीं ले रही पत्नी, पुलिस ने कहा - हम सुलह कराएंगे नीचे आ जाओ...बस!

डिजिटल डेस्क, पुणे। फिल्म शोले की तरह जुन्नार क्षेत्र में एक युवक टावर पर चढ़ गया, रील और रियल लाइफ की स्टोरी में फर्क सिर्फ इतना था कि शोले में वीरू बसंती से शादी के लिए टंकी पर चढ़ा था, लेकिन टावर पर चढ़ने वाला युवक पत्नी के लिए परेशान था। जो अपने मायके से लौटने का नाम ही नहीं ले रही थी। परेशान युवक को जब कोई राह नहीं सूझी, तो वह गांव के बाहर टावर पर चढ़ गया। युवक को लोगों ने जब टावर पर चढ़ते देखा, तो उतरने को कहा, तभी किसी ने मामले की सूचना पर पुलिस को दे दी।

रियल लाइफ की इस स्टोरी का क्लाइमेक्स तब बना, जब लोग नीचे उतरने के लिए उसके सामने मिन्नतें करने लगे और युवक उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं था। इसी बीच पुलिस की एंट्री होती है, पुलिस ने युवक को आश्वासन दिया कि जल्द ही उसकी पत्नी को बुलाया जाएगा और दोनो के बीच सुलह कराई जाएगी। 

पुलिस का आश्वासन मिलने के बाद युवक का गुस्सा शांत हुआ, युवक ने टावर से उतरने का मन बनाया और नीचे आने लगा, युवक को नीचे आते देख पुलिस प्रशासन और गांववालों ने राहत की सांस ली। गांववाले उसे काफी देर से समझा रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी, पुलिस के आने के बाद युवक टावर से नीचे उतरा, इसका वीडियो भी वायरल हो गया।

पत्नी की चाह में युवक ऊंचे टावर पर चढ़ गया, बताया जा रहा है कि काफी समय से वह मायके गई थी, इसी बात से नाराज युवक टावर पर चढ़ गया था। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों को उम्मीद है कि महिला जल्द ससुराल लौटेगी। 

Tags:    

Similar News