लॉक डाउन : जरूरतमंदों की मदद के लिए भाजपा ने शुरु की हेल्पलाइन

लॉक डाउन : जरूरतमंदों की मदद के लिए भाजपा ने शुरु की हेल्पलाइन

Tejinder Singh
Update: 2020-04-05 10:08 GMT
लॉक डाउन : जरूरतमंदों की मदद के लिए भाजपा ने शुरु की हेल्पलाइन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में लॉक डाउन की वजह से परेशान और  जरूरतमंदों की मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हेल्पलाइन शुरु की है। जिसके जरए मरीजों के लिए एम्बुलेंस सेवा, दवाइयों के अलावा आर्थिक सहायता दी जा रही है। जरूरतमंदों की मांग के अनुसार जरूरत की वस्तुएं कार्यकर्ताओ की मदद से घर तक पहुंचाई जा रही है, हालांकि इस काम को सुचारु रूप से चलाने के लिए हेल्प लाइन नम्बर 88886619 और 7249267301 जारी किए गए हैं। जहां कॉल कर मदद ली जा सकती है।

युवा मोर्चा की अध्यक्ष शिवाणी दाणी ने बताया कि सेवा कार्य को जिलाधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की मदद से किया जा रहा है! जिसके तहत कोरोना वायरस से बचाव के उपाय,राशन दुकान से नागरिको को राशन लेने में किसी भी प्रकार की अड़चन नही हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। इस कार्य में सभी स्थानीय आमदार, नगरसेवको तथा नेताओं से सहयोग मिल रहा है।

Tags:    

Similar News