शिवसेना का भाजपा पर हमला, पेडणेकर बोले - हम बताएंगे भाजपा के घर में कैसे हुआ है लव जिहाद

शिवसेना का भाजपा पर हमला, पेडणेकर बोले - हम बताएंगे भाजपा के घर में कैसे हुआ है लव जिहाद

Tejinder Singh
Update: 2020-11-22 08:49 GMT
शिवसेना का भाजपा पर हमला, पेडणेकर बोले - हम बताएंगे भाजपा के घर में कैसे हुआ है लव जिहाद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता तथा मुंबई मनपा की महापौर किशोरी पेडणेकर ने लव जिहाद को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। शनिवार को पेडणेकर ने कहा कि लव जिहाद के मुद्दे को उछालना भाजपा का एक खेल है। हम निचले स्तर की राजनीति नहीं करना चाहते हैं। लेकिन यदि भाजपा वाले राजनीति पर उतारू हो गए, तो हम भी बताएंगे कि उनके घर में लव जिहाद कैसे हुआ है। किसकी बहन ने किसके साथ विवाह किया है। हमने भी होम वर्क किया है। एक-एक पन्ना खोलते जाएंगे। पेडणेकर ने कहा कि लव जिहाद का मुद्दा शिवसेना के एजेंडे में नहीं है, क्योंकि लड़के और लड़की की पंसद पर विवाह निर्भर करता है। कई लोग तो माता-पिता को बताए बिना विवाह कर लेते हैं। पेडणेकर ने कहा कि हम तो खुले आम कहते हैं कि हां, हमने लव मैरिज किया है। पेडणेकर ने कहा कि भाजपा को लव जिहाद पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। 


 

Tags:    

Similar News