महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, डीजीपी और मुंबई पुलिस आयुक्त लोकसभा की संसदीय विशेषाधिकार समिति के समक्ष हुए पेश

सांसद नवनीत राणा विशेषाधिकार हनन मामला महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, डीजीपी और मुंबई पुलिस आयुक्त लोकसभा की संसदीय विशेषाधिकार समिति के समक्ष हुए पेश

Tejinder Singh
Update: 2022-06-15 16:46 GMT
महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, डीजीपी और मुंबई पुलिस आयुक्त लोकसभा की संसदीय विशेषाधिकार समिति के समक्ष हुए पेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. सांसद नवनीत राणा की ओर से दर्ज विशेषाधिकार हनन की शिकायत के मामले में बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, राज्य के पुलिस महानिदेशक और मुंबई पुलिस आयुक्त लोकसभा की संसदीय विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश हुए और अपना बयान दर्ज किया। इससे पहले 23 मई को नवनीत राणा विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुई और अपना पक्ष रखा था। इसके बाद भाजपा सांसद सुनील सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने 27 मई को नोटिस जारी कर महाराष्ट्र के मुख्य सचिव मनु कुमार श्रीवास्तव, पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ, मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे और महिला जिला जेल अधीक्षक, भायखला (मुंबई) यशवंत भानुदास को अपना पक्ष रखने के लिए 15 जून को तलब किया था। 

Tags:    

Similar News