महाराष्ट्र को मिला प्रथम ई-पंचायत राष्ट्रीय पुरस्कार

महाराष्ट्र को मिला प्रथम ई-पंचायत राष्ट्रीय पुरस्कार

Tejinder Singh
Update: 2019-10-24 13:59 GMT
महाराष्ट्र को मिला प्रथम ई-पंचायत राष्ट्रीय पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंचायतराज क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए महाराष्ट्र को पहला पुरस्कार मिला है। केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरुवार को राज्य के ग्रामीण विकास व पंचायतीराज विभाग को ई-पंचायत राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया। पंचायतीराज मंत्रालय की ओर से यहां आयोजित समारोह में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2019 दिए गए। समारोह में पंचायतीराज क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पांच श्रेणी में देशभर के विभिन्न राज्यों की जिला परिषद, पंचायत समितियों और ग्रामपंचायतों को कुल 246 पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें महाराष्ट्र को तीन श्रेणी में कुल 19 पुरस्कार मिले है। इनमें अहमदनगर जिले की लोणी (बु) ग्रामपंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार के अलावा एक जिला परिषद, दोन पंचायत समितियों और 14 ग्रामपंचायतों को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार शामिल है।

14 ग्रामपंचायतों में नागपुर जिले के मौदा तहसील की चिरवा और कामठी तहसील की कढोली, गोंदिया के अर्जुनी-मोरगांव की सिरेगांव, अमरावती तहसील की पुसदा, गडचिरोली जिले की मुलचेरा और भंडारा जिले की मोहाडी (पालडोंगरी) के अलावा अन्य जिले की ग्रामपंचायत शामिल है। ई-पंचायत राष्ट्रीय पुरस्कार राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव असिमकुमार गुप्ता ने स्वीकार किया। समारोह में पंचायतीराज मंत्रालय के सचिव अमरजीत सिन्हा, अवर सचिव संजय सिंह मौजूद थे।

 

Tags:    

Similar News