POS मशीन से खाद ब्रिकी करने वाला देश का पहला बड़ा राज्य होगा महाराष्ट्र

POS मशीन से खाद ब्रिकी करने वाला देश का पहला बड़ा राज्य होगा महाराष्ट्र

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-27 17:46 GMT
POS मशीन से खाद ब्रिकी करने वाला देश का पहला बड़ा राज्य होगा महाराष्ट्र

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 1 नवंबर से अनुदानित खाद की बिक्री POS यानी पाईटं ऑफ सेल मशीन से करना जरूरी होगा। इस तरह खाद की बिक्री करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला बड़ा राज्य होगा। अगले तीन दिनों में विशेष अभियान चला कर खाद के स्टॉक को POS मशीनों पर पंजीकृत किया जाएगा। POS मशीन से बेचे जाने वाले खाद पर ही अनुदान मिलेगा। इसके लिए आधार क्रमांक जरूरी होगा। खाद का अनुदान राशि सीधे संबंधित कंपनी के बैंकखाते में जमा किया जाएगा। यह जानकारी राज्य के कृषिमंत्री पांडुरंग फुंडकर ने दी है। 


POS संलग्न कम्प्यूटर प्रणाली पर स्टाक का हिसाब

 

शुक्रवार रात तक राज्य के लाईसेंसधारक अनुदानित खाद बिक्रताओं के यहां बटे खाद स्टाक का हिसाब POS संलग्न कम्प्यूटर प्रणाली पर जाना जरूरी किया गया है। इसके लिए 28, 29 और 30 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। राज्य में 20 हजार 988 अनुदानित खाद वितरक हैं। इन सबकों को मुफ्त में POS मशीन दी गई है। महाराष्ट्र में हर वर्ष करीह 60 लाख मैट्रीक टन अनुदानित खाद की बिक्री होती है।

 

डिजिटल इंडिया के लिए POS मशीन को बढ़ावा

डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ने के लिए POS मशीन के उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है। अभी तक इन मशीनों का उपयोग बड़े प्राइवेट संस्थानों, शोरूम, बैंक में होता था। लेकिन अब डिजिटल करेंसी को तेज करने और भ्रष्टाचार को रोकने, देश को केशलेस बनाने, काले धन को रोकने के लिए सरकार ने इस मशीन के उपयोग के प्रति आम दुकानदारों और ग्राहकों को जाग्रत करने के कई कदम उठाए हैं। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए सरकार ने सरकारी संस्थानों में इसके उपयोग को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है। सबसे पहले इस मशीन का उपयोग बैंक में किया जाता था। आपने अक्‍सर देखा होगा कि बैंक में स्टाफ की कमी होने के कारण वहां लम्‍बी लाईन लग जाती है थी इन सबसे छुटकारा पाने के लिए बैंकों में इन मशीनों का उपयोग होता था।

Similar News