सत्ता मिली तो लोडशेडिंग मुक्त महाराष्ट्र कर दिखाएंगे

बावनकुले का दावा सत्ता मिली तो लोडशेडिंग मुक्त महाराष्ट्र कर दिखाएंगे

Tejinder Singh
Update: 2022-04-15 14:49 GMT
सत्ता मिली तो लोडशेडिंग मुक्त महाराष्ट्र कर दिखाएंगे

डिजिटल डेस्क, आर्वी। प्रधानमंत्री ने विश्वस्तर पर दर्ज किए गए कोरोना टीकाकरण अभियान के कारण आज नागरिक कोरोना के भय से मुक्त होकर खुलेआम घूम रहे हैं। कोरोना काल में अन्न सुरक्षा दी। भाजपा के कार्यकाल में सुबह से शुरू होने वाले मंत्रालय देर रात तक शुरू रहते थे। अब मंत्रालय में मंत्री ही नहीं रहते हैं। जनता के काम भी नहीं होते हैं। ओबीसी को राजनीतिक आरक्षण नहीं मिलने से महाराष्ट्र में संघर्ष करना पड़ेगा। सरकार बदलते ही लोडशेडिंग शुरू हुई। भाजपा के राज में लोडशेडिंग नहीं की गई। किसी भी किसान की कृषि पंप की बिजली आपूर्ति खंडित नहीं की गयी। वर्ष 2005 से  करीब 7 लाख 50 हजार नए कनेक्शन भाजपा सरकार ने दिए। अब मीटर ही नहीं मिल रहे हंै। महाविकास आघाड़ी सरकार के नाकारा रवैये के कारण बिजली के बिल बढ़ गए। भाजपा सरकार सत्ता में आने पर पांच वर्ष तक बिजली आपूर्ति खंडित नहीं होने दी जाएगी, एेसा ऐलान इस समय पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने किया।

शहर के सहकार मंगल कार्यालय में गुरुवार को अनेक कार्यकर्ता व पार्टी श्रेष्ठी, पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस समय वे बोल रहे थे। बतौर उद्घाटक महाराष्ट्र के पूर्व ऊर्जा मंत्री तथा विधायक चंद्रशेखर बावनकुले उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद रामदास तड़स ने की। 

इस अवसर पर प्रमुख उपस्थिति में विधायक दादाराव केचे तथा प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक रामदास आंबटकर, धामनगांव के विधायक प्रताप अडसड, महाराष्ट्र के पूर्व कृषि मंत्री डॉ. अनिल बोंडे, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा भाजपा आदिवासी आघाड़ी के अध्यक्ष अशोक उईके, 

भाजपा महाराष्ट्र सचिव राजेश बकाने, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गफाट की मौजूद थे। इस समय कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस व शिवसेना के करीब 759 कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश किया। इस समय शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख नीलेश देशमुख ने सैकड़ों कार्यकर्ता सहित भाजपा में प्रवेश किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व कृषि मंत्री अनिल बोंडे, सांसद रामदास तड़स, विधायक दादाराव केचे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गफाट, भाजपा के प्रदेश सचिव राजेश बकाने आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन नंदू वैद्य ने किया। प्रास्ताविक प्रशांत वानखेडे ने किया। आभार कमलाकर निंभोरकर ने माना। सम्मेलन को भाजपा के पदाधिकारी व अनेक महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

Tags:    

Similar News