युवा कार्य कुशल होकर पाएंगे रोजगार - गडकरी

विश्वास   युवा कार्य कुशल होकर पाएंगे रोजगार - गडकरी

Tejinder Singh
Update: 2022-09-13 14:21 GMT
युवा कार्य कुशल होकर पाएंगे रोजगार - गडकरी

डिजिटल डेस्क, आर्वी. विदर्भ में विकसित हो रहे उद्योगों के लिए आवश्यक कुशल मनुष्यबल की आवश्यकता को देखते हुए स्व. लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था व ज्ञानदा गुरुकुल पुणे के सहयोग से विदर्भ के किसान व आदिवासी बच्चों का कौशल विकसित कर रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रथम निवासी कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन करते समय आनंद हो रहा है। यह विचार केंद्रीय सड़क परिवहन व महामार्ग मंत्री नितीन गडकरी ने आभासी पद्धति से किए उद्घाटन के समय व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रसिद्ध ह्दयरोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण पावड़े ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक दादाराव केचे, संस्था अध्यक्ष अरुण लखानी, सचिव राजीव हड़प, ज्ञानदा गुरुकुल पुणे के अध्यक्ष अभय मठ, संस्था के संचालक सुधीर दिवे, मिलिंद डांगे, अरविंद शहापुरकर आदि उपस्थित थे। गडकरी ने कहा कि विदर्भ के विविध क्षेत्रों में विविध उद्योगों का विकास हो रहा है। अगर उन क्षेत्रों में इसके लिए तकनीकी कौशल विकसित करवाने वाला पाठ्यक्रम शुरू किया गया तो वहां के किसान व आदिवासी समाज के युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। स्व. लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था द्वारा विदर्भ में 1 हजार 225 शालाएं शुरू की गई हैं। इसमें करीब 26 हजार विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं। इन विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवाने पर रोजगार प्राप्त होंगे। हर जिले में एसे कौशल विकास केंद्र शुरू किए जाएं व स्व. लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था के कार्य में नई पीढ़ी ने रुचि दिखाकर संस्था को विदर्भ व्यापी करने का संकल्प करने का आह्वान गडकरी ने किया। इस समय ज्ञानदा गुरूकुल के अध्यक्ष अभय मठ व सुधीर दिवे ने विचार व्यक्त किए। प्रस्तावना स्व.  लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था के विश्वस्त अनिल जोशी ने रखी। संचालन विवेक वैद्य ने किया व आभार लक्ष्मीकांत साखरे ने माना। इस मौके पर स्व. लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था के विश्वस्त, गड़चिरोली व मेलघाट से आए प्रशिक्षणार्थी, विविध सामाजिक संस्था के पदाधिकारी तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Tags:    

Similar News