फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

आर्वी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

Tejinder Singh
Update: 2022-08-17 13:56 GMT
फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

डिजिटल डेस्क, आर्वी। शहर के विट्‌ठल वार्ड परिसर में डिप्रेशन में आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक चेतन मंगल चौधरी (22) निवासी विट्‌ठल वार्ड है। इस बात की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर मामला दर्ज किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी शारदा गणेश चौधरी निवासी नेताजीवार्ड यह 15 अगस्त को अपने घर पर रहते समय राहुल पुरी नामक व्यक्ति आया और उसने फरियादी को बताया कि उसके भतीजे चेतन चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फरियादी व उसका पुत्र मिलनकुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे तो वहा चेतन चौधरी मृत अवस्था में दिखाई दिया। फरियादी शारदा चौधरी ने पुलिस को बताया कि मृतक चेतन चौधरी उसके माता-पिता के मौत के बाद से डिप्रेशन में रह रहा था। जिसके चलते उसने आत्मत्या की है। जिसके पश्चात पुलिस ने पंचनामा कर मर्ग का मामला दर्ज किया।

Tags:    

Similar News