महाराष्ट्र के तीन वैज्ञानिक राष्ट्रपति के हाथों हुए पुरस्कृत

महाराष्ट्र के तीन वैज्ञानिक राष्ट्रपति के हाथों हुए पुरस्कृत

Tejinder Singh
Update: 2018-05-16 15:03 GMT
महाराष्ट्र के तीन वैज्ञानिक राष्ट्रपति के हाथों हुए पुरस्कृत
हाईलाइट
  • महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के मिनझारी स्थित भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण केन्द्र के उप महानिदेशक वैज्ञानिक नरेन्द्र नितनवरे ने आर्थिक महत्व के खनिजों पर अनुसंधान किया है।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को भू-विज्ञान क्षेत्र में महत्वपूर्ण संशोधनों के लिए केन्द्र सरकार के विभिन्न संस्थानों में कार्यरत महाराष्ट्र के तीन सहित कुल 22 भू-वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार से स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को भू-विज्ञान क्षेत्र में महत्वपूर्ण संशोधनों के लिए केन्द्र सरकार के विभिन्न संस्थानों में कार्यरत महाराष्ट्र के तीन सहित कुल 22 भू-वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया। इसमें महाराष्ट्र के नरेन्द्र नितनवरे, डॉ साहेबराव सोनकांबले और अमित धारवाडकर शामिल हैं।

खान मंत्रालय की ओर से विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में वर्ष 2017 के लिए यह पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार पाने वालों में महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के मिनझारी स्थित भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण केन्द्र के उप महानिदेशक वैज्ञानिक नरेन्द्र नितनवरे ने आर्थिक महत्व के खनिजों पर अनुसंधान किया है। राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ साहेबराव सोनकांबले ने देश में हेलीबॉर्न विद्युत चुंबकीय सर्वेक्षण के माध्यम से भूजल संशोधन में उल्लेखनीय कार्य किया है।

वहीं भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण संस्था के निदेशक वैज्ञानिक अमित धारवाडकर ने अंटार्कटिक और आर्केटिक मुहिम में हिस्सा लेकर इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। तीनों को प्रत्येकी तीन लाख रुपये नकद और प्रशस्तिपत्र के रुप में पुरस्कार देकर उन्हे सम्मानित किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय खान मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय खान राज्यमंत्री हरीभाई पार्थीभाई चौधरी और मंत्रालय के सचिव अनिल मुकीम मौजूद थे।
 

Similar News