मालेगांव बम धमाका : प्रज्ञा ठाकुर-कर्नल पुरोहित सहित 7 के खिलाफ मुकदमा शुरू

मालेगांव बम धमाका : प्रज्ञा ठाकुर-कर्नल पुरोहित सहित 7 के खिलाफ मुकदमा शुरू

Tejinder Singh
Update: 2018-11-02 14:25 GMT
मालेगांव बम धमाका : प्रज्ञा ठाकुर-कर्नल पुरोहित सहित 7 के खिलाफ मुकदमा शुरू

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मालेगांव बम धमाके मामले को लेकर शक्रवार को मुंबई स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की शुरुआत हो गई। साल 2008 के इस धमाके के मामले में कर्नल प्रसाद पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, सेवानिवृत्त मेजर रमेश उपाध्याय, समीर कुलकर्णी, अजय रहिरकर, सुधाकर द्विवेदी व सुधाकर चतुर्वेदी को आरोपी बनाया गया है। 30 नवंबर को इन सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप तय किए गए थे। इस दौरान सभी आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताया था। लिहाजा कोर्ट में अब मुकदमे की सुनवाई शुरु हुई है। 

प्रज्ञा ठाकुर - कर्नल पुरोहित सहित 7 के खिलाफ चलेगा मुकदमा

शुक्रवार को न्यायाधीश विनोद पड़लकर के सामने मुकदमे की शुरुआत हुई। इस दौरान एनआईए की ओर से कोर्ट में 286 गवाहों की सूची पेश की गई। जिसमें डाक्टर,पुलिस अधिकारी व फोरेंसिक विशेषज्ञ का समावेश है। एनआईए की ओर से कोर्ट में 200 दस्तावेजी सबूत भी पेश किए गए। इन सबूतों व दस्तावेजों का मुकदमे की सुनवाई के दौरान इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी एक प्रति बचाव पक्ष के वकील को भी दी गई है। 

Similar News