टहलने निकली महिला के सिर पर हमला कर मंगलसूत्र लूटा - चाकू की नोंक पर दुराचार का प्रयास 

टहलने निकली महिला के सिर पर हमला कर मंगलसूत्र लूटा - चाकू की नोंक पर दुराचार का प्रयास 

Bhaskar Hindi
Update: 2021-01-27 08:40 GMT
टहलने निकली महिला के सिर पर हमला कर मंगलसूत्र लूटा - चाकू की नोंक पर दुराचार का प्रयास 

डिजिटल डेस्क जबलपुर । घमापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 52 वर्षीय महिला सुबह साढ़े 6 बजे के करीब घर से रोजाना की तरह टहलने के लिए निकली। रास्ते में अचानक पीछे से एक नकाबपोश ने महिला को दबोचा और चाकू अड़ाकर उसे झाडिय़ों की ओट में ले जाकर दुराचार की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने आक्रोशित होकर महिला के सिर पर चाकू घोंपा और मंगलसूत्र लूटकर भाग गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। उधर पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
 सूत्रों के अनुसार घमापुर क्षेत्र निवासी ने बताया कि उनकी पत्नी  रोजाना की तरह सुबह घर से टहलने के लिए निकली थी। करीब पौने सात बजे उन्हें किसी ने सूचना देकर बताया कि उनकी पत्नी झाडिय़ों के पास घायलावस्था में पड़ी हुई है। सूचना पाकर परिजन तत्काल मौके पर पहुँचे और घायल महिला को इलाज के लिए मार्बल सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला द्वारा अपने पति को बताया गया कि सुबह वह टहलने निकली थी कि अचानक एक नकाबपोश युवक पीछे से आया और मुँह दबाकर चाकू अड़ाकर सड़क किनारे झाडिय़ों की ओर ले गया। वहाँ युवक ने मेरे कपड़े फाड़ दिए और इस बीच उसने नकाबपोश की अँगुली काट ली, जिसके बाद उसने चाकू से सिर पर वार कर घायल कर दिया और भाग गया। परिजनों का कहना था कि महिला के गले से मंगलसूत्र गायब है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
इनका कहना है
महिला से दुराचार का प्रयास कर हमला करने वाले अज्ञात नकाबपोश की तलाश की जा रही है। उधर महिला की हालत में सुधार हो रहा है।
-दिलीप श्रीवास्तव टीआई
 

Tags:    

Similar News