राजपथ पर पहली बार गूंजेगी नागपुर की डॉ नाफडे की बनाई मार्शल धुन

राजपथ पर पहली बार गूंजेगी नागपुर की डॉ नाफडे की बनाई मार्शल धुन

Tejinder Singh
Update: 2019-01-24 17:06 GMT
राजपथ पर पहली बार गूंजेगी नागपुर की डॉ नाफडे की बनाई मार्शल धुन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नागपुर के धरमपेठ कॉलेज में संगीत की प्राध्यापक डॉ तनुजा नाफडे ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित मार्शल धुन तैयार की है। इस तरह की यह पहली धुन है, जिसे राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड़ समारोह में बजाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि अब तक राजपथ पर परेड़ के दौरान ब्रिटिश मार्शल धुन बजाई जाती रही है।

डॉ नाफडे ने गुरुवार को यहां के महाराष्ट्र सूचना केन्द्र में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत में तीन रागों किरवानी, विलासखानी-तोड़ी और राग भैरवी के स्वरों को मिलाकर यह धुन तैयार की गई है। इन तीन रागों के साथ वेस्टर्न कॉड और वेस्टन हार्मनी का भी इस धुन में प्रयोग किया गया है। उन्होने दावा किया कि विश्व के इतिहास में शास्त्रीय संगीत पर आधारित तैयार की गई यह पहली मार्शल धुन है।    

उन्होने अपनी धुन को 70वें गणतंत्र दिवस परेड़ में बजाने के लिए चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह मेरी संगीत साधना की सर्वोच्च सफलता है। डॉ नाफडे ने बताया कि हाल ही में दिल्ली में सेना दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की मौजूदगी में इस धुन को आधिकारिक तौर पर बजाया गया है। सेना के 14 बैंड के कुल 252 कलाकारों ने इस धुन को बजाया है।    
 

Similar News