24 घंटे में 2.3 डिग्री उछला पारा, नागपुर में तापमान 44 डिग्री पार

24 घंटे में 2.3 डिग्री उछला पारा, नागपुर में तापमान 44 डिग्री पार

Tejinder Singh
Update: 2019-05-07 14:29 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मंगलवार को मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया। 24 घंटे के दौरान उपराजधानी का तापमान 2.3 डिग्री बढ़ गया। तापमान बढ़ते ही गर्मी से फिर शहरवासी परेशान हो गए। पूरे विदर्भ में तापमान में अचानक वृध्दि होने लोग गर्मी व तपन से बेचैनी महसूस कर रहे हैं। आसमान दिन भर साफ रहने से धूप का एहसास ज्यादा हुआ। बुधवार को भी शहरवासियों को गर्मी की मार पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार फोनी चक्रवात का असर लगभग खत्म होने से आसमान साफ रहेगा, धूप की मार ज्यादा लगेगी। सोमवार को ही इसका एहसास हो गया, आगे भी धूप कम होने की संभावना कम ही है। सोमवार को जहां नागपुर का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री था, वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री रहा। 

एक दिन में 2.3 डिग्री तापमान बढ़ने से गर्मी का भयंकर एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री रहा। पूरे विदर्भ के तापमान में जबरदस्त वृध्दि हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी में रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.2 व न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहेगा। गर्मी का ज्यादा एहसास हो सकता है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ज्यादा रह सकता है। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक रह सकता है। तापमान में अचानक वृध्दि होने से नागपुर येलो जोन से पून: आरेंज जोन में आ गया है। तेज धूप के कारण दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलने व ज्यादा से ज्यादा पानी पिने की सलाह दी गई है। 

Tags:    

Similar News