बादल छाने से पारा चढ़ा, सर्दी से नहीं मिली राहत

ठंड बादल छाने से पारा चढ़ा, सर्दी से नहीं मिली राहत

Tejinder Singh
Update: 2021-12-19 09:18 GMT
बादल छाने से पारा चढ़ा, सर्दी से नहीं मिली राहत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनिवार को बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। फिलहाल सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। मध्य भारत में प्रति चक्रवात बनने व उत्तर-पूर्वी हवा चलने से नागपुर समेत विदर्भ में सर्दी का असर है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री चढ़ा, लेकिन ठंडी हवा चलने से सर्दी का ज्यादा एहसास हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज भी तापमान में कमी

मौसम विभाग के अनुसार, अभी उत्तरी हवा बाकी है। शीघ्र ही उत्तरी हवा चलेगी आैर सर्दी बढ़ेगी। शनिवार को सुबह से ठंडी हवा चलने से लोग सिहरन महसूस कर रहे थे। रविवार को भी न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। रात का तापमान सामान्य से नीचे आ सकता है। शहरवासी दिन में भी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं।  शनिवार को विदर्भ में गांेदिया सबसे ठंडा रहा। गोंदिया का अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। 

तारीख     अधिकतम     न्यूनतम
    18 दिसंबर     27.5      15.1
    17 दिसंबर     28.0      12.6
    16 दिसंबर     28.0      12.4
    15 दिसंबर     27.4      13.6
    14 दिसंबर     29.0      13.0
    13 दिसंबर     28.5      13.4
    12 दिसंबर     29.0      14.4
    11 दिसंबर     28.9      17.6
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Tags:    

Similar News