मीरा भायंदर चुनाव: BJP की जीत से चिढ़ी शिवसेना, धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप

मीरा भायंदर चुनाव: BJP की जीत से चिढ़ी शिवसेना, धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-21 18:56 GMT
मीरा भायंदर चुनाव: BJP की जीत से चिढ़ी शिवसेना, धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप

डिजिटल डेस्क,मुंबई। ठाणे से शिवसेना MLA सरनाईक ने मीरा भायंदर चुनाव में BJP पर धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया है। प्रताप ने BJP पर आरोप लगाया कि BJP ने चुनाव के दौरान 5 मिनट का एक वीडियो क्लिप बनवाया था। जिसमें जैन मुनि पार्टी के लिए वोट देने की अपील कर रहे है। इसी की मदद से जैन और गुजराती समुदाय ने BJP को वोट दिया। प्रताप ने कहा इस मामले पर उनकी पार्टी कोर्ट में या चुनाव आयोग में BJP की शिकायत भी कर सकती है। 

प्रताप ने कहा कि हमें पिछले चुनाव से ज्यादा सीटें मिली हैं। जब हम BJP के साथ थे, तब हमें केवल 15 सीटें मिली थी। अब अकेले लड़ने पर हमें 22 सीटें मिली है। गौरतलब है कि सोमवार को आए मीरा भायंदर नगर निकाय चुनावों के नतीजों में BJP ने 95 में से 61 सीटों पर विजय हासिल की है। मुंबई BJP अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि जनता ने बेईमान लोगों को नापसंद किया है और लोगों को पारदर्शी विकास पर भरोसा है। वहीं कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि BJP हर हाल में सत्ता पाना चाहती है। इसके लिए किसी भी हद तक जा सकती है और पैसे से किसी भी पार्टी को तोड़ने में लगी हुई है। 

Similar News