सड़कों के गड्ढों पर आक्रामक MNS कार्यकर्ता, PWD कार्यालय में जमकर की तोड़फोड़, 8 उपद्रवी गिरफ्तार

सड़कों के गड्ढों पर आक्रामक MNS कार्यकर्ता, PWD कार्यालय में जमकर की तोड़फोड़, 8 उपद्रवी गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2018-07-16 14:50 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मनसे के देर रात सड़क खोदकर सरकारी संपतियों को नुकसान पहुंचाने और कानून-व्यवस्था बाधित करने के आरोप में MNS के 8 लोगों को मौके पर पहुंची पुलिस ने रंगे-हाथों कुदाल-फावड़ा, छेनी-हथौड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मनसे की कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर हुए गड्ढों के विरोध में जमकर उत्पात मचाया था। कार्यकर्ताओं के अनुसार लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद कोई कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा है।

                     



क्या था मामला
बारिश के दौरान सड़कों के गड्ढों से लोगों को होने वाली परेशानी को लेकर हो रही राजनीति में अब मनसे कूद पड़ी है। सोमवार को सड़कों पर गड्ढों के कारण सायन-पनवेल मार्ग पर 5 किमी तक वाहनों की कतार लगी हुई थी। इससे नाराज मनसे के कार्यकर्ताओं ने नई मुंबई के तुर्भे में पीडब्लूडी के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय की कुर्सियों को उठाकर फेंक दिया। एक कार्यकर्ता ने कुर्सी को खिड़की से नीचे फेंकने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने कंप्यूटर का की-बोर्ड और प्रिंटर को टेबल पर पटकर तोड़ दिया।

 

ठाकरे ने बताया सही
मनसे कार्यकर्ताओं के इस खुलेआम उत्पात को मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने सही बताया है। ठाकरे के अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से किया गया आंदोलन उचित है। उन्होंने कहा कि सरकार को अब सड़कों पर गड्ढे नहीं दिखेंगे तो आंदोलन दिखाई देगा। मुंबई, ठाणे और नई मुंबई में सड़कों पर गड्ढों के कारण लगातार हादसे हो रही है। गड्ढों के कारण अब तक आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
 

 

 

Similar News