संघ विचारक वैद्य बोले, संघ का हिंदुत्य मान्य हो तो मनसे भाजपा के साथ जाएगी

संघ विचारक वैद्य बोले, संघ का हिंदुत्य मान्य हो तो मनसे भाजपा के साथ जाएगी

Tejinder Singh
Update: 2020-01-12 09:57 GMT
संघ विचारक वैद्य बोले, संघ का हिंदुत्य मान्य हो तो मनसे भाजपा के साथ जाएगी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के गठबंधन के प्रश्न पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रवक्ता मा.गो वैद्य ने कहा है कि संघ का हिंदुत्व मान्य हो तो मनसे भाजपा के साथ जाएगी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस व मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे ने दो दिन पहले मुलाकात की थी। उसके बाद से राजनीतिक क्षेत्र में चर्चा चल रही है कि भाजपा मनसे के साथ गठबंधन कर सकती है। शनिवार को संवाद माध्यम से चर्चा में वैद्य ने कहा कि भाजपा व मनसे की विचारधारा से अधिक उन नेताओं पर गठबंधन निर्भर होगा। 7 जनवरी को फडणवीस व ठाकरे ने मुंबई के होटल में मुलाकात की थी। उसके बाद से कहा जा रहा था कि मनसे झंडा बदलकर हिंदुत्व का नारा देगी। फडणवीस ने कहा था कि मनसे विचारों को छोड़ेगी तब उससे गठबंधन पर विचार किया जा सकता है। 23 जनवरी को मनसे का महाअधिवेशन होगा। राज ठाकरे उसमें अपनी भूमिका साफ कर सकते हैं।

भूमिका बदलते रहे हैं राज ठाकरे

भाजपा को लेकर राज ठाकरे भूमिका बदलते रहे है। उत्तर भारतीय समुदाय के विरोध के चलते मनसे को राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति में आलोचला झेलनी पड़ी है। भाजपा शिवसेना के साथ पहले मित्रवत रही है लेकिन मनसे को कभी करीब आने नहीं दिया। 2009 में मनसे के 11 विधायक चुने गए थे।  लेकिन 2014 में दो ही जीते। इस बार एक विधायक है। 2014 के लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे ने  नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का का आव्हान किया था। ठाकरे गुजरात के गांधीनगर व अन्य शहरों में गए थे। उन्होंने मोदी के कार्यों की प्रशंसा की थी। लेकिन 2019 के चुनाव में वे मोदी के विरोध में बोलते रहे। हालांकि मनसे ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। लेकिन राज ठाकरे, मोदी के विरोध में मतदान का आव्हान करते हुए। तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मिमिक्री भी राज ठाकरे करते रहे।
 

Tags:    

Similar News