मोदी सरकार ने किसानों को धोखा दिया: सांसद शेट्‌टी

मोदी सरकार ने किसानों को धोखा दिया: सांसद शेट्‌टी

Anita Peddulwar
Update: 2017-12-16 12:01 GMT
मोदी सरकार ने किसानों को धोखा दिया: सांसद शेट्‌टी

डिजिटल डेस्क, पुणे। सांसद राजू शेट्टी ने सातारा स्थित  कहा कि  NDA  सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों के साथ धोखा करने वाले प्रधानमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी का गुजरात में पराजय हुआ तो खुशी ही होगी।  फलटण दौरे पर आए शेट्टी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर ही जमकर प्रहार किया।  उन्होंने कहा कि  अब किसान ही उन्हें पराजित करेंगे। गुजरात में भाजपा की सरकार गिरी तो खुशी ही होगी। हम अब भाजपा और एनडीए से अलग हुए हैं और भविष्य में कभी भी उन्हें समर्थन नहीं देंगे। देश के 184 किसान संगठन के नेता तथा कार्यकर्ता एकत्रित आकर केन्द्र सरकार को सबक सिखाएंगे। महज वोटों के लिए किसानों के साथ खड़े रहनेवाली राजनीतिक पार्टियां लिखित रूप से दें कि वे सत्ता के बाद भी किसानों के लिए काम करेंगी।  

बता दें कि किसानों से जुड़े स्वाभिमानी शेतकरी संगठन ने एनडीए से काफी पहले ही अपना नाता तोड़ लिया है। वैसे तो इस संगठन की महाराष्ट्र के किसानों के बीच संगठन की मजबूत पैठ मानी जाती है। पार्टी के नेता और लोकसभा सांसद राजू शेट्टी ने  इसके पहले भी कहा है कि महाराष्ट्र में किसानों की बदहाली के लिए एनडीए सरकार ही जिम्मेदार है।
राजू शेट्टी का कहना है, "हमारे सत्ता से बाहर होने से राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। हम कहना चाहते हैं कि  NDA  सरकार के कार्यकाल में किसानों की दशा में कोई सुधार नहीं हुआ है।" शेट्टी ने कहा, "राज्य में हमारी पार्टी ने कई बड़े आंदोलन किए हैं, लेकिन सिस्टम खिलाफ संघर्ष में हमारी ताकत कमजोर पड़ रही थी। स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे की मध्यस्थता से एनडीए के साथ हमारा  पहले जुड़ाव हुआ था । बता दें कि राजू शेट्टी का संगठन ऐसा पहला दल है, जिसने मई 2014 में एनडीए की सरकार बनने के बाद गठबंधन का साथ छोड़ा है। साढ़े 

Similar News