मोदी सरकार पार्ट 2 : महाराष्ट्र के लिए कुछ नया नहीं, गडकरी को रोड और गोयल रेल पर कायम

मोदी सरकार पार्ट 2 : महाराष्ट्र के लिए कुछ नया नहीं, गडकरी को रोड और गोयल रेल पर कायम

Tejinder Singh
Update: 2019-05-31 13:59 GMT
मोदी सरकार पार्ट 2 : महाराष्ट्र के लिए कुछ नया नहीं, गडकरी को रोड और गोयल रेल पर कायम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मोदी सरकार पार्ट 2 के तौर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल का गठन हुआ। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिहाज से माना जा रहा था कि इस बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में महाराष्ट्र का प्रभाव बढ़ता दिखेगा। शुक्रवार को मंत्रियों के विभाग का आबंटन हुआ। सारे कयास धरे रह गए। राजनीतिक जानकारों की मानें तो चुनाव साल होने के बाद भी राज्य को केंद्रीय मंत्रिमंडल में पहले से अधिक कुछ नहीं मिला है। 2014 में मंत्रिमंडल गठन के साथ राज्य को 7 मंत्री पद मिले थे। इस बार यह संख्या 8 हो गई है। लेकिन विभागों के लिहाज से देखा जाये तो पहले जैसी ही स्थिति है। इस बार राज्य से 4 केबिनेट व इतने ही राज्य मंत्री बनाए गए हैं। केबिनेट मंत्रियों में नितीन गडकरी, पीयूष गोयल, अरविंद सावंत व प्रकाश जावड़ेकर शामिल हैं। इनमें अरविंद सावंत पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। राज्यमंत्रियों में रामदास आठवले, रावसाहब दानवे, संजय धोत्रे व वी.मुरलीधरन शामिल है। गडकरी को सड़क परिवहन, गोयल रेल व वाणिज्य एवं जावडेकर वन व पर्यावरण मामलों के मंत्री बने हैं। तीनों के लिए ये विभाग नए नहीं है। गडकरी पहले से ही सड़क परिवहन विभाग संभाल रहे हैं। यह अवश्य हुआ है कि जलसंसाधन विभाग की जिम्मेदारी कम कर दी गई है। माना जा रहा था कि गडकरी इस बार सुपर फाइव मंत्रियाें में शामिल होंगे। सुपर फाइव में वित्त, रक्षा, गृह, विदेश व रेल विभाग आता है।

Tags:    

Similar News