मॉनसून खत्म फिर भी मुंबई में बारिश ने तोड़ा 40 साल पुराना रिकॉर्ड

मॉनसून खत्म फिर भी मुंबई में बारिश ने तोड़ा 40 साल पुराना रिकॉर्ड

Tejinder Singh
Update: 2019-11-10 10:05 GMT
मॉनसून खत्म फिर भी मुंबई में बारिश ने तोड़ा 40 साल पुराना रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में बारिश का 40 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है। नवंबर महीने में इतनी बारिश 40 साल पहले रिकार्ड की गई थी। मानसून खत्म होने बाद में महानगर और आसपास के इलाको में बारिश जारी है। वैसे तो अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई मान ली जाती है लेकिन अक्टूबर खत्म होने के बाद भी मुबई में हर सप्ताह बारिश देखने को मिल रही है। महानागर में नवंबर महीने के पहले दिन 46 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके बाद शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे तक 63 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस तरह से सिर्फ  नवंबर में 109 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। माना जा रहा है कि महातूफान के चलते बेमौसम बारिश हो रही है। 1979 से अब तक नवंबर महीने में मुंबई में सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। नवंबर माह की आठ दिन की बारिश ने बरसात का 40 साल पुराने रिकॉर्ड तोडा हैं। 
 

Tags:    

Similar News