नागपुर जेल में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित, दूसरे नंबर पर अकोला जिला जेल

नागपुर जेल में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित, दूसरे नंबर पर अकोला जिला जेल

Tejinder Singh
Update: 2020-07-10 14:45 GMT
नागपुर जेल में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित, दूसरे नंबर पर अकोला जिला जेल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर सेंट्रल जेल फिलहाल राज्य का कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित जेल बन गया है। यहां के 219 कैदी और 57 जेलकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। राज्य कारागार विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र की जेलों में अब तक कुल 596 कैदी और 167 जेलकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।राज्य में फिलहाल 311 कैदी कोरोना संक्रमित हैं इनमें से दो तिहाई से ज्यादा नागपुर सेंट्रल जेल में है। इसी तरह कोरोना पॉजिटिव 74 जेल कर्मियों में से 57 नागपुर सेंट्रल जेल में तैनात हैं। 281 कैदी अब तक कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे हैं जबकि 93 जेल कर्मी इस बीमारी से पूरी तरह उबर चुके हैं।

कोरोना संक्रमण चार कैदियों के लिए जानलेवा साबित हुआ है। संक्रमित कैदियों के मामले में अकोला जिला जेल दूसरे नंबर पर है जहां के 72 कैदी फिलहाल कोरोना संक्रमित हैं। यहां एक जेल कर्मी भी कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। राज्य की कुल 14 जेलों में अब तक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।  मुंबई सेंट्रल जेल में भी अब तक 177 कैदी और 45 जेलकर्मी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं लेकिन इनमें से चार कैदी और चार जेलकर्मियों के अलावा बाकी सभी ठीक हो चुके हैं। औरंगाबाद सेंट्रल जेल के भी संक्रमित 29 कैदियों में से 26 और 25 जेलकर्मियों में से 22 ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण के चलते नई मुंबई की तलोजा जेल में 2 जबकि धुले जिला जेल और येरवडा केंद्रीय कारागार में 1-1 कैदी की मौत हो चुकी है।       

जेल                         कुल संक्रमित      कैदी        जेलकर्मी   

नागपुर सेंट्रल जेल       276                219          57

मुंबई सेंट्रल जेल          226                181          45
अकोला जिला जेल       73                   72           1
सोलापुर जिला जेल      75                   62          13
औरंगाबाद सेंट्रल जेल   54                   29          25    

 

Tags:    

Similar News