सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर करेंगे : राजू शेट्‌टी

सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर करेंगे : राजू शेट्‌टी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-12 13:30 GMT
सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर करेंगे : राजू शेट्‌टी

डिजिटल डेस्क, पुणे। स्वाभिमानी किसान संगठन के नेता और सांसद राजू शेट्‌टी ने मंगलवार को सोलापुर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव से पहले दिए हुए आश्वासन पूरे नहीं किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खेती का ज्ञान नहीं है अथवा उन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए हम से धोखा किया है, इसलिए हम सत्ता से बाहर हुए। अब हम तीव्र आंदोलन कर सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर करेंगे।

मंगलवार को शेट्टी सोलापुर दौरे पर थे। इस समय शासकीय विश्रामगृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले हमारी संगठन ने नियम और शर्ते बताई थी। उस समय सरकार ने कई आश्वासन दिए हुए थे। इसलिए हम राज्य तथा केन्द्र में सत्ता में शामिल हुए लेकिन सरकार ने अब तक एक भी आश्वासन पूरा नहीं किया है जिस कारण हम सत्ता से बाहर आएं। खेती के बारे में मोदी सरकार को पूरा ज्ञान नहीं है। वे बहुत ही असंवेदनशीला दिखा रहे है। इसके विपरित परिणाम उन्हें भुगतने ही पड़ेंगे। हम तीव्र आंदोलन कर सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर के रहेंगे। ऐसी चेतावनी शेट्‌टी ने दी।

सरकार ने किसानों से किया मजाक
शेट्‌टी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 34 हजार करोड़ रूपयों का कर्ज माफ करने का कहा जा रहा है लेकिन उनके पास सही जानकारी नहीं है। नियम तथा कसोटियां होने के कारण कई किसान कर्ज माफी से वंचित रहे हैं। दूसरी ओर अशिक्षित किसानों को ऑनलाईन आवेदन भरने के लिए कहकर सरकार ने उनसे एक प्रकार का मजाक ही किया है। ई-सेवा केन्द्रों में तो किसानों को लूटा जा रहा है। यह आरोप भी शेट्‌टी ने लगाया।

Similar News