दिल्ली हिंसा के बाद मुंबई पुलिस हुई सतर्क, गेटवे से जबरन हटाए गए प्रदर्शनकारी 

दिल्ली हिंसा के बाद मुंबई पुलिस हुई सतर्क, गेटवे से जबरन हटाए गए प्रदर्शनकारी 

Tejinder Singh
Update: 2020-02-25 16:24 GMT
दिल्ली हिंसा के बाद मुंबई पुलिस हुई सतर्क, गेटवे से जबरन हटाए गए प्रदर्शनकारी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली में हो रही हिंसा के बाद मुंबई पुलिस भी सतर्क हो गई है। महानगर के मरीन ड्राइव और गेटवे ऑफ इंडिया में कुछ लोगों ने दिल्ली में हो रही हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले समझाने बुझाने की कोशिश की और नहीं मानने पर जबरन हटा दिया। मरीन ड्राइव इलाके में बिना इजाजत प्रदर्शन कर रहे 30-35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दिल्ली में हो रही हिंसा और नागरिकता कानून के विरोध में हिंसा के बाद सोमवार देर रात कई लोग मरीन ड्राइव चौपाटी पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस उपायुक्त संग्रामसिंह निशानदार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश की।

प्रदर्शन कर रहे लोग काफी कोशिशों के बाद जब प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने उन्हें जबरन हटा दिया। निशानदार ने बताया कि बिना इजाजत प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस कानून की धारा 37(1)(3) और 135 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन 10 प्रदर्शनकारियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। इसके अलावा गेटवे ऑफ इंडिया पर भी कुछ लोग पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें भी प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी। गेटवे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव समेत सभी अहम ठिकानों पर बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। मुंबई पुलिस हाईअलर्ट पर है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि निर्धारित आजाद मैदान के अलावा दूसरी जगहों पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी।     

Tags:    

Similar News