पुजारी को अपने कब्जे में लेगी मुंबई पुलिस, हिंगणघाट मामले में दो दिनों में दायर होगा आरोप पत्र

पुजारी को अपने कब्जे में लेगी मुंबई पुलिस, हिंगणघाट मामले में दो दिनों में दायर होगा आरोप पत्र

Tejinder Singh
Update: 2020-02-24 15:17 GMT
पुजारी को अपने कब्जे में लेगी मुंबई पुलिस, हिंगणघाट मामले में दो दिनों में दायर होगा आरोप पत्र

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत लाया गया कुख्यात माफिया सरगना रवि पुजारी फिलहाल कर्नाटक पुलिस की हिरासत में है। कर्नाटक पुलिस की पूछताछ पूरी होने के बाद मुंबई पुलिस उसे हिरासत में लेगी। मृहमंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को विधानभवन परिसर में यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्धा के हिंगणघाट में महिला लेक्चरर को जलाने के मामले में दो दिनों में आरोपपत्र दायर कर दिया जाएगा। हिंगणघाट की वारदात के बाद राज्य में महिला अत्याचारों का मुद्दा सुर्खियों में है। बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है। इसी के मद्देनजर देशमुख ने बताया कि मामले में तेजी से जांच और कार्रवाई हो रही है। एक सवाल के जवाब में देशमुख ने बताया कि आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए दिशा कानून से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए वे हाल ही में आंध्र प्रदेश गए थे। 
 

Tags:    

Similar News