मुनगंटीवार गडचिरोली, बोंडे बने अमरावती के पालकमंत्री, बावनकुले को वर्धा की जिम्मेदारी 

मुनगंटीवार गडचिरोली, बोंडे बने अमरावती के पालकमंत्री, बावनकुले को वर्धा की जिम्मेदारी 

Tejinder Singh
Update: 2019-07-05 16:03 GMT
मुनगंटीवार गडचिरोली, बोंडे बने अमरावती के पालकमंत्री, बावनकुले को वर्धा की जिम्मेदारी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने राज्य के 8 जिलों में नए पालक मंत्रियों की नियुक्ति किया है। शुक्रवार को सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार अमरावती के नए पालक मंत्री डॉ. अनिल बोंडे होंगे। जबकि राज्य के श्रम मंत्री डॉ. संजय कुटे को बुलढाणा का पालकमंत्री बनाया गया है। अब तक चंद्रपुर व वर्धा के पालकमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार अब गडचिरोली के पालक मंत्री होंगे। 

परिणय फुके को भंडारा-गोंदिया, बावनकुले को वर्धा की जिम्मेदारी 

अब वर्धा के पालक मंत्री का पद चंद्रशेखर बावनकुले को सौंपा गया है। बावनकुले से भंडारा का पालक मंत्री पद ले लिया गया है। बावनकुले के पास नागपुर और वर्धा के पालक मंत्री पद की जिम्मेदारी होगी। भंडारा और गोंदिया के नए पालक मंत्री डॉ. परिणय फुके बनाए गए हैं। हिंगोली के पालक मंत्री अतुल सावे को बनाया गया है। अब तक हिंगोली के पालक मंत्री गुलाबराव पाटील थे। वहीं पालघर के पालक मंत्री पद पर रवींद्र चव्हाण की नियुक्ति की गई है। जून महीने में हुए राज्य मंत्रिमंडल के तीसरे विस्तार में 3 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद से रिक्त पालक मंत्रियों के पद पर अब नियुक्ति की गई है।

पुराने बंगले में ही रहेंगे विखे पाटील 

प्रदेश के गृहनिर्माण मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील मंत्रालय के सामने स्थित अपने पुराने बंगले ए-6 में ही रहेंगे। विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा देने के बाद गृहनिर्माण मंत्री बने विखे पाटील को राज्य सरकार ने मलवार हिल स्थित सागर बंगला आवंटित किया था। लेकिन शुक्रवार को सरकार ने संशोधित शासनादेश जारी कर विखे पाटील के लिए उनका पुराना बंगाल ए-6 आवंटित किया है। विधानसभा में विपक्ष के नए नेता विजय वडेट्टीवार को मंत्रालय के सामने स्थित बी-1 बंगला दिया गया है। प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री सुरेश खाडे को मलबार हिल का अवंती-8 सरकारी आवास दिया गया है। जबकि सामाजिक न्याय राज्य मंत्री अविनाश महातेकर के लिए सुरुची-15 आवास आवंटित किया गया है। 

Tags:    

Similar News