वन टू का फोर पर अनिल कपूर के साथ झूम उठे दर्शक

वन टू का फोर पर अनिल कपूर के साथ झूम उठे दर्शक

Anita Peddulwar
Update: 2019-04-22 08:37 GMT
वन टू का फोर पर अनिल कपूर के साथ झूम उठे दर्शक

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जैसे ही अनिल कपूर "वन टू का फोर" गाने पर परफॉर्म करते हुए स्टेज पर आए पूरा सभागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जूनियर अनिल कपूर को देख दर्शकों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, मानो ऐसा लग रहा था कि, सच में अनिल कपूर ही स्टेज पर परफाॅर्मेंस दे रहे हैं। हार्टबीट्स द्वारा गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन डॉ. वसंतराव देशपांडे हॉल सिविल लाइंस में किया गया। कार्यक्रम की संकल्पना नितीन झाडे व प्रशांत वलीवकर की है।

इस अवसर पर  प्रमुख अतिथि के रूप में अकील अहमद, कंसेप्ट्स इवेंट्स के संचालक विजय जथे तथा युवाराज माथनकर थे। गायक कलाकार प्रशांत सहारे, नितीन झाडे, प्रशांत वलीवकर, गोपाल के. अय्यर, संजीवनी बुटी, अनुष्का काले, सुनीता कांबले, परिणिता माथुरकर द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही विदर्भ के किशोर कुमार सागर मधुमटके और गोविंदा की दमदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। संचालन श्वेता शैलगांवकर तथा संगीत संयोजन उल्हास चिटमुलवार का है। कार्यक्रम का आयोजन प्रशांत सहारे तथा संजीवनी बुटी द्वारा किया गया।

‘क्रांतिज्योति सावित्रीबाई’ ने किया मोहित
उत्तर नागपुर के रिपब्लिकन नगर के मिसाल ले-आऊट  परिसर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर व महात्मा ज्योतिबा फुले की संयुक्त जयंती के अवसर पर एकल नाटक ‘क्रांतिज्योति सावित्रीबाई’ का मंचन किया गया। नाटक में सावित्रीबाई का किरदार राष्ट्रीय विधि विद्यापीठ, नागपुर छात्रावास की अधीक्षिका नेहा ठोंबरे ने निभाया। इस कार्यक्रम का आयोजन लिबर्टी क्लासेस की ओर से किया गया था। नाटक के माध्यम से स्त्री-शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले के महान कार्यों को दिखाया गया। 

पवन मूंदड़ा को बेस्ट परफार्मर अवार्ड
नागपुर के व्यवसायी पवन मूंदड़ा को हैदराबाद में बेस्ट परफार्मर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें जर्मनी के विका ग्रुप के सीईओ अंडेरेवु हारटेलीफ ने सम्मानित किया। पवन मुंदड़ा कई वर्षों से नागपुर सहित मध्यभारत में किफायती दर पर स्लाइडिंग विंडो एवं डोअर्स के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News